केन्द्र के अहंकार का जवाब राजस्थान की जनता वोट की चोट से देगी- हुड्डा

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। केन्द्र सरकार के अहंकार का जवाब राजस्थान की जनता वोट की चोट से देगी… ग्राम सागटेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र यादव की सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को जमकर निशाने पर लिया।

केन्द्र के अहंकार का जवाब राजस्थान की जनता वोट की चोट से देगी- हुड्डा

हुड्डा ने अपने संबोधन में किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि 750 किसानों ने अपनी जान की आहुति दे दी, जिसके बाद मोदी सरकार का अहंकार टूटा और किसान विरोधी बिल को वापस लिया। देश में नारा था जय जवान, जय किसान, जय पहलवान लेकिन मोदी सरकार ने तीनों का ही अपमान किया… इसलिए राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट करके भाजपा को जवाब देना है… हुड्डा ने कहा कि कोटपूतली से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र यादव इस बार हैट्रिक बनाएंगे।

केन्द्र के अहंकार का जवाब राजस्थान की जनता वोट की चोट से देगी- हुड्डा

इससे पहले आयोजित सभा को यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, सांसद श्री शक्ति सिंह, हरियाणा महेंद्रगढ़ विधायक राव दानसिंह सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इससे पहले ग्रामीणों ने सभा में उपस्थित अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया।

आयोजित सभा में हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र यादव ने हुड्डा सहित सभी अतिथियों का आभार जताया व ग्रामीणों को कांग्रेस के पक्ष में वोट कर हाथ मजबूत करने की अपील की।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।