पावटा के राजेश मंगल भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त

पावटा कस्बे के लिए मंगलवार का दिन राजनीतिक और सामाजिक रूप से खास रहा। स्थानीय निवासी एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश मंगल को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पावटा सहित उपखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा ने 17 अगस्त को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की थी, जिसमें राजेश मंगल को महत्वपूर्ण वित्तीय जिम्मेदारी दी गई है।

पावटा के राजेश मंगल भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त
पावटा के राजेश मंगल भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त

राजेश मंगल की नियुक्ति की खबर मिलते ही पावटा में अनाज मंडी स्थित घंटाघर के सामने परिजनों, अग्रवाल समाज, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेश मंगल की नियुक्ति को पावटा के लिए गौरव का क्षण बताया।

पावटा के राजेश मंगल भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त
पावटा के राजेश मंगल भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त

अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश थानेदार ने कहा कि राजेश मंगल को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे पावटा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मंगल ने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए अपनी कार्यक्षमता और वित्तीय मामलों की समझ का परिचय दिया है।

राजेश मंगल के भाजपा संगठन में वित्तीय जिम्मेदारियों से जुड़े रहने का लंबा अनुभव रहा है। वे भाजपा के सीए प्रकोष्ठ में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं तथा युवा मोर्चा में भी प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसी वित्तीय अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता के चलते राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व मिलने को उनके समर्थक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। रिपोर्टों के अनुसार नई टीम में बड़ी संख्या में नए पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। राजेश मंगल के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने की खबर से पावटा के राजनीतिक हलकों के साथ-साथ अग्रवाल समाज और उनके समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर बहादुर मोटाका, मंडल महामंत्री श्रीकांत मिश्रा, भाजपा नेता कन्हैया लाल मीणा, पूर्व वाइस चेयरमैन नरपत सिंह, अग्रवाल समाज अध्यक्ष बलदेव गोयल, जिला कोषाध्यक्ष विमल गर्ग, वैद्य बनवारी लाल निरंकारी, बद्रीप्रसाद चौहान, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, पूर्व जिला पार्षद ललित गोयल, वस्त्र व्यापार मंडल अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, करण पंसारी, सुरेश मीणा, शिव शर्मा, प्रकाश सैनी, अमित शर्मा, जगन चौधरी, पुष्कर बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

परिजनों में अशोक मंगल, गोपाल मंगल, महेश मंगल, सुरेश मंगल, संजय मंगल और नेहिल मंगल सहित अन्य लोगों ने भी खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पावटा जैसे छोटे कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

Author