1 अगस्त को जबरदस्त फीचर्स के साथ सबसे सस्ता स्मार्टफोन लांच करेगी Redmi

Redmi Will Launch The Cheapest Smartphone With Great Features On August 1

मुंबई: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi एक अगस्त को भारतीय ग्राहकों के लिए जबरदस्त फीचर्स से लैस स्मार्टफोन Redmi 12 5g लांच करने जा रही है। Xiaomi की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इसे Moonstone Silver कलर ऑप्शन, Crystal Glass डिजाइन और 50MP कैमरा के साथ उतारा जाएगा। साथ ही ये 8GB RAM, 8GB वर्चुअल RAM और 5000mAh बैटरी से लैस होगा।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Redmi India (@redmiindia)

रिपोर्ट्स  के मुताबिक रेडमी के इस फोन में 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही इसमें Wi-Fi 5, हेडफोन जैक, ब्लूटूथ और टाइप-सी कैमरा दिया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कर दी है। यह फोन रेडमी का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला फोन होगा। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फोन का बेस वेरिएंट 10,000 रुपये और टॉप वेरिएंट 14,000 रुपये की कीमत में मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Xiaomi का आने वाला किफायती फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। रेडमी के इस फोन में 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरे के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा सेंसर होगा।



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।