सेवानिवृत्ति पर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का भव्य स्वागत- सम्मान

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली कस्बे में आज सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त होकर घर पहुंचे इंस्पेक्टर रतन सिंह का ग्रामीणों व समाज के प्रबुद्धजनों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित कर माला व साफा पहनाकर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का अभिनंदन किया। सीआरपीएफ से रिटायर होने के बाद पहली बार घर पहुंचे इंस्पेक्टर रतन सिंह का गाजे – बाजे के साथ शहर में गाड़ी में बैठा कर जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए इंस्पेक्टर के प्रति आभार व सम्मान प्रकट किया।

सेवानिवृत्ति पर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का भव्य स्वागत- सम्मान

इंस्पेक्टर रतन सिंह से मिलने व देखने के लिए लोग घर व दुकानों से बाहर निकले और फूल माला से जोरदार स्वागत किया। इंस्पेक्टर रतन सिंह ने भी अपने ग्रह ग्राम में मिले प्रेम व आदर को हाथ जोड़कर स्वीकार किया। इंस्पेक्टर रतन सिंह अपने 41 वर्ष के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। यह पहला मौका है जब सीआरपीएफ से रिटायर होने के बाद किसी इंस्पेक्टर का इस अंदाज में स्वागत किया गया है।

सेवानिवृत्ति पर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का भव्य स्वागत- सम्मान
स्वागत सम्मान जुलूस में शामिल हुई सैकड़ों महिलाएं

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रतन सिंह ने बताया कि उन्होंने 41 साल अलग- अलग जगह पोस्टेड रहते हुए देश सेवा की है। अब उनकी आखिरी पोस्टिंग आसाम में थी। इंस्पेक्टर रतन सिंह ने बताया कि अभी गांव में रहकर युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत बनकर वे युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेंगे, साथ ही समाज सेवा ही उनका मुख्य ध्येय रहेगा।

सेवानिवृत्ति पर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का भव्य स्वागत- सम्मान

इस अवसर पर स्वागत करने वालों में प्रजापति समाज के परगना अध्यक्ष चंदा राम प्रजापत, आरईएस जगराम प्रजापति, दक्ष सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामकरण प्रजापति, नरेश प्रजापति, अहमदाबाद से पधारे रामकरण व कोटपूतली से हवलदार रामनिवास, छोटू राम, सही राम, रामेश्वर दयाल, कालूराम, लालचंद, झाबर, धर्मपाल व दयाशंकर सहित हजारों लोगों ने इंस्पेक्टर रतन सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।