धार्मिक आयोजनों से आपसी सहयोग व समरसता बढ़ती है- कसाना

ग्राम भुरी भड़ाज में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। निकटवर्ती ग्राम भुरी भड़ाज की ढ़ाणी मोहनदास वाली में गुरूवार को शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं विशाल भण्डारे में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी भी ग्रहण की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग व समरसता बढ़ती है। सार्वजनिक जीवन में हम सभी को एकजुट होकर रहना चाहिये।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना ने भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऐसे आयोजनों की बात कही। इस मौके पर जयराम ठेकला एण्ड पार्टी म्हासी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम से पूर्व विशाल कलश यात्रा का आयोजन भी हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। अतिथियों का कमेटी सदस्यों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पावटा प्रधान प्रतिनिधि जगन चौधरी, पार्षद तारा पूतली, हरिद्वारी लाल स्वामी, ओमकार दास, उदादास, फूलादास, रामसूदास, बूलाराम, रामनिवास, घीसादास, सागर, सीताराम, शंकर, बनवारी डेलीगेट, जगदीश, गोविन्द मास्टर, ताराचंद, कैलाश, राजू, ख्याली, कमलेश, जेलादास, महेन्द्र, कैलाश, रामावतार, झाबर, गोकुल दास, मदन, मूलचंद, पूरण, रामजीलाल, भवानी, राजू मिस्त्री, रामकुंवार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

अपने समाचार हमें व्हाट्सएप करें: 9887243320

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।