दुखद : सरकारी चिकित्सक का सड़क हादसे में निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

पावटा के समीप हाईवे पर अचानक आए पशु को बचाने के फेर में हुआ हादसा

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पावटा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बानसूर उप-जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोकुलचंद गिठाला का दुखद निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार पाथरेड़ी के पास अचानक सामने आए एक पशु को बचाने की कोशिश में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुखद : सरकारी चिकित्सक का सड़क हादसे में निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल कोटपूतली के बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने डॉ. गिठाला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है।

डॉ. गोकुलचंद गिठाला बानसूर उप जिला चिकित्सालय में बतौर बाल रोग विशेषज्ञ वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। चिकित्सा क्षेत्र में अपने समर्पण और सहज स्वभाव के लिए वे बेहद लोकप्रिय थे। बच्चों के इलाज में उनका अनुभव और सौम्य व्यवहार क्षेत्र में एक मिसाल माना जाता था।

दुखद : सरकारी चिकित्सक का सड़क हादसे में निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

हादसा पावटा से कोटपूतली की ओर जाने वाली लेन पर हुआ, जहां तेज गति से आ रही कार अचानक सामने आए मवेशी से टकराने से बचने की कोशिश में पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

डॉ. गिठाला के आकस्मिक निधन से चिकित्सा समुदाय और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया पर भी शोक संदेशों का सिलसिला जारी है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।