कलयुगी बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से वार, गंभीरावस्था में जयपुर रैफर

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली, 19 मई। सीकर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बागावाली गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां आपसी कहासुनी के दौरान एक बेटे ने अपनी ही वृद्ध मां पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में महिला को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया है।

कलयुगी बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से वार, गंभीरावस्था में जयपुर रैफर

मिली जानकारी के अनुसार बागावाली निवासी कमला देवी (पत्नी गोपीराम बावरिया) अपने घर में थी, तभी किसी बात को लेकर उसका अपने पुत्र भगताराम से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भगताराम ने धारदार हथियार से कमला देवी के सिर पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजनों द्वारा तत्काल उसे राजकीय बीडीएम अस्पताल, कोटपूतली के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहाँ नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि वृद्धा के सिर में गहरा घाव है और हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है तथा इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक मूल्यों पर गहन सवाल खड़े कर दिए हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।