मुंडावर विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे अलवर के सी.अम. किसान सम्मेलन में

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) अलवर में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के किसान सम्मेलन में मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेत्री डॉ. अंजलि यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान डॉ. अंजलि यादव ने कहा कि यह जनसमूह भाजपा के प्रति जनआस्था और संगठन के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

मुंडावर विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे अलवर के सी.अम. किसान सम्मेलन में

डॉ. अंजलि यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन आने वाले समय में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सुशासन की प्रशंसा की।

मुंडावर विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे अलवर के सी.अम. किसान सम्मेलन में

अलवर के सरस डेयरी में आयोजित किसान सम्मेलन में मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के ततारपुर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास और किसानों के हित में कई घोषणाएं कीं।

Author