पावटा के टसकोला में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में प्रत्येक गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि किसानों और ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उनके गांव के नजदीक ही उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में पावटा उपखंड के ग्राम टसकोला में एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किया गया। शिविर … Read more

राजस्थान हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर में सुनवाई रुकी—तलाशी के बाद कामकाज बहाल

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर और जोधपुर पीठ को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह रजिस्ट्रार को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई, जिसमें हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम लगाए जाने का दावा किया गया। धमकी मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मृत गौवंश के शवों के निस्तारण में लापरवाही पर आक्रोश, नगर परिषद का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में मृत गौवंश के लावारिश शवों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर गौसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। गुरुवार को युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्षद, कांग्रेस नेता व समाजसेवी तारा पूतली के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में युवक नगर परिषद … Read more

पावटा : भांकरी के सूबेसिंह चौधरी ने बचाई यात्री की जान, DRM अवार्ड से सम्मानित

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। उपखंड के ग्राम भांकरी निवासी पॉइंट्समैन सूबेसिंह चौधरी ने नैनी रेलवे स्टेशन पर अद्भुत साहस दिखाते हुए एक यात्री की जान बचाई। इस सराहनीय कार्य के लिए प्रयागराज मंडल के DRM रजनीश अग्रवाल ने उन्हें संरक्षा पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ₹1000 नकद देकर सम्मानित किया। शनिवार शाम करीब 4 बजे प्लेटफार्म … Read more

पावटा बार एसोसिएशन द्वारा सियाराम गुर्जर का अधिवक्ता बनने पर स्वागत-सम्मान

पावटा उपखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को एक आत्मीय और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां टोरड़ा गुजरान निवासी सियाराम गुर्जर के अधिवक्ता बनने पर पावटा बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास यादव के नेतृत्व में सियाराम गुर्जर को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित … Read more

पावटा में सिर्फ ₹1 और नारियल में सगाई: अशोक कुमार शर्मा ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। क्षेत्र में दहेज प्रथा के खिलाफ एक प्रेरक और अनुकरणीय उदाहरण सामने आया है। जहां आज भी कई स्थानों पर विवाह दिखावे और दहेज के बोझ तले दबते दिखाई देते हैं, वहीं लाडाकाबास निवासी अशोक कुमार शर्मा और लता देवी ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने पुत्र अभिषेक और निखिल की … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सेंट जेवियर स्कूल में उड़ान महोत्सव

जिले के बानसूर कस्बे के बाईपास रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल में गुरुवार को ‘उड़ान महोत्सव’ उत्साह और प्रेरणा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई रहे। एसपी बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी … Read more

पावटा के निशांत धनखड़ बने NSUI राजस्थान के प्रदेश महासचिव

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में संगठनात्मक विस्तार के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम भांकरी निवासी निशांत धनखड़ (पुत्र मेहर सिंह) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। NSUI राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया। नियुक्ति पत्र … Read more

पावटा क्षेत्र में खेत तलाई बनी वरदान: भोनावास के किसान प्रभु दयाल की बदली तकदीर

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। उपखंड क्षेत्र के टसकोला गिरदावर सर्किल में आयोजित गुरूवार को ग्राम उत्थान शिविर के दौरान एक प्रेरक सफलता की कहानी सामने आई, जिसने वर्षा जल संरक्षण और कृषि विभाग की योजनाओं की उपयोगिता को जीवंत कर दिया। ग्राम भोनावास निवासी किसान प्रभु दयाल पुत्र देडाराम रैगर ने बताया कि उनके गांव … Read more

पावटा के सुबेसिंह चौधरी ने चलती ट्रेन से गिरते यात्री को बचाया, नैनी स्टेशन पर दिखाया अद्भुत साहस

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। गत शनिवार शाम करीब 4 बजे नैनी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफार्म नंबर 4 से गुजर रही गाड़ी संख्या 11071 कामायनी एक्सप्रेस (प्रयागराज की ओर) में एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ते ही वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा … Read more

राजस्थान में दो से अधिक संतान पर चुनाव अयोग्यता नियम में बदलाव की तैयारी, सरकार ने दिया संकेत

राजस्थान में पंचायतीराज और नगरपालिका चुनावों से जुड़े दो से अधिक संतान वाले प्रावधान में बदलाव की संभावनाएं नजर आ रही हैं। कांग्रेस विधायक पूसाराम गोदारा के सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने पहली बार लिखित रूप से संकेत दिया है कि इस विषय में संशोधन को लेकर फाइल विधि विभाग में प्रक्रियाधीन है। … Read more

राजस्थान विधानसभा में संत सैन महाराज के नाम पर अवकाश की मांग, नाई समाज में खुशी की लहर

राजस्थान विधानसभा में खंडेला विधायक सुभाष मील ने सामाजिक समरसता और वंचित वर्गों के सम्मान से जुड़ा एक अहम विषय उठाते हुए संत शिरोमणि सैन महाराज के नाम पर प्रदेश स्तरीय राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग रखी। इस पहल के सामने आते ही नाई (सैन) समाज में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बन गया। … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में श्री बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल, भैंसलाना टीम ने ₹21,000 की ट्रॉफी जीती

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम भैंसलाना में आयोजित श्री बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को उत्साह और खेल भावना के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कप्तान सांवर सिंह के नेतृत्व में भैंसलाना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और ट्रॉफी के साथ ₹21,000 नगद पुरस्कार अपने नाम किया। उपविजेता रही कुड़ी … Read more

पावटा के सेवानिवृत्त राजस्थान पुलिस कर्मी व पूर्व वार्ड पंच प्रहलाद सहाय मीणा का निधन, क्षेत्र में शोक

पावटा कस्बे के आड़ा गेला भांकरी रोड निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व वार्ड पंच एवं सेवानिवृत्त राजस्थान पुलिस कर्मी प्रहलाद सहाय मीणा का सोमवार 02 फरवरी की देर रात जयपुर शहर के एक नीजी हॉस्पिटल में लगभग 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन … Read more

पावटा शहरी क्षेत्र में 150 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे गौवंश की मौत, प्रशासन से खुले कुओं को बंद कराने की मांग

पावटा–प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के भांकरी गांव के मालियों की ढाणी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक गौवंश करीब 150 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल एवं गौरक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और बोरिंग करने वाली मशीन के लाव (रस्सों) की मदद से घंटों मशक्कत कर … Read more