News Chakra

पावटा उपखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को एक आत्मीय और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां टोरड़ा गुजरान निवासी सियाराम गुर्जर के अधिवक्ता बनने पर पावटा बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास यादव के नेतृत्व में सियाराम गुर्जर को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया गया।

टोरड़ा गुजरान के सियाराम गुर्जर बने अधिवक्ता, पावटा बार एसोसिएशन ने किया स्वागत-सम्मान

इस अवसर पर एडवोकेट रामनिवास यादव ने कहा कि अधिवक्ता का दायित्व केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज में न्याय और सत्य की स्थापना का संकल्प होता है। उन्होंने सियाराम गुर्जर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे न्यायालय की गरिमा बनाए रखते हुए आमजन को न्याय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी सियाराम गुर्जर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिवक्ता हजारी लाल यादव, दिलीप सिंह, नरेश यादव, कमल कान्त शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, विष्णु कुमार शर्मा, अशोक गुर्जर, मुकेश कुमार स्वामी, लोकेश शर्मा, बी.एल. आर्य, किशोरी लाल यादव, बुधराम यादव, धर्मपाल यादव, दिनेश दायमा, मेहर सिंह जाट, उपवन सैनी, पंकज यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *