राजकीय स्कूल जालावास की बेटियों ने रचा इतिहास, 12वीं और 10वीं में हासिल किए शानदार अंक

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) मुंडावर उपखंड के जालावास गांव की दो बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल की है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालावास से शिक्षा प्राप्त करने वाली दिव्या पुत्री सतपाल ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 95% अंक प्राप्त किए हैं, जबकि रिया पुत्री राजनेश ने 10वीं कक्षा में 92% अंक हासिल किए हैं।

राजकीय स्कूल जालावास की बेटियों ने रचा इतिहास, 12वीं और 10वीं में हासिल किए शानदार अंक

दोनों छात्राओं की इस सफलता से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। पूर्व सरपंच नरेंद्र यादव ने दोनों छात्राओं को साफा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

राजकीय स्कूल जालावास की बेटियों ने रचा इतिहास, 12वीं और 10वीं में हासिल किए शानदार अंक

इस अवसर पर छाजूराम, ललित फार्मासिस्ट,पुरषोत्तम पंडित, ओमप्रकाश यादव, सत्यवीर अध्यापक, राजकुमार, नरेंद्र कुमार फंडी, सोनू सैन, छाजूराम, पुरषोत्तम पंडित जी, नरेश,  शेरसिंह यादव, फूलसिंह यादव, किशोर कुमार डीलर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दोनों छात्राओं की सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजकीय स्कूल जालावास की बेटियों ने रचा इतिहास, 12वीं और 10वीं में हासिल किए शानदार अंक

दिव्या और रिया की इस सफलता ने  न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है बल्कि अपने स्कूल का व क्षेत्र का नाम रोशन किया है,   और अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का  स्रोत बन गई हैं। दोनों छात्राओं ने अपने माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग से यह सफलता हासिल की है और आगे भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगी।

राजकीय स्कूल जालावास की बेटियों ने रचा इतिहास, 12वीं और 10वीं में हासिल किए शानदार अंक

दिव्या और रिया ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त की और कहा कि वे आगे भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगी। उन्हें उम्मीद है कि उनकी इस सफलता से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगी।

Author