Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली सब-जेल के दो पुलिसकर्मी पावटा में दुर्घटनाग्रस्त, जयपुर रैफर
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली सब-जेल के दो पुलिसकर्मी पावटा में दुर्घटनाग्रस्त, जयपुर रैफर

News Chakra January 18, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। आज से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हुई है। कोटपूतली में लगातार हो रहे हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान का आज से आगाज किया है। लेकिन पावटा में आज कोटपुतली उप कारागार के दो जवान तेज गति के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। यह दोनों पुलिसकर्मी बाइक पर सवार थे, गनीमत यह रही कि चालक ने हेलमेट लगा रखा था। हालांकि प्रागपुरा सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जयपुर रेफर कर दिया गया है।

Two policemen of Kotputli sub-jail

आपको बता दें कि यह दुर्घटना जब हुई, सीएससी के सामने कट पर एक मारुति कार और बाइक पर सवार जवान आपस में एक दूसरे को क्रास कर रहे थे। दोनों की गति तेज थी ऐसे में बाइक कार के दरवाजे से जा भिड़ी और कार चालक सहित दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। पावटा सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद कार चालक को तो छुट्टी दे दी गई लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों को जयपुर रैफर कर दिया गया है।

इधर पुलिस और परिवहन विभाग ने किया सड़क सुरक्षा अभियान का आगाज

Two policemen of Kotputli sub-jail

कोटपूतली क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक बार फिर से पुलिस और परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज से सड़क सुरक्षा अभियान का आगाज किया है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कोटपूतली अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश आर्य, जिला परिवहन अधिकारी, उपस्थित पुलिस अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी लोगों ने उपस्थित जनसमूह को सड़क नियमों की जानकारी देते हुए इनकी पालना करने की शपथ दिलवाई।

Two policemen of Kotputli sub-jail

इस दौरान एडीएम जगदीश आर्य ने कहा कि हेलमेट लगाना कोई बोझ नहीं, हेलमेट जीवन को बचाने का एक बेहतरीन साधन है। सफर के समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि किसी हादसे में जान नहीं गंवानी पड़े। Report: L.N. Kumawat. Paota.

Follow Us. Telegram: @newschakraktp

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अपराधी तब तक ही अपराध करता है, जब तक उसे छुपने की जगह मिलती- आईजी हवासिंह
Next: कोटपूतली में 5 वर्षीय बालिका ने किया एमटी गोदाम का उद्घाटन, कृषि मंत्री कटारिया का दौरा रद्द

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.