Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Under 19 Asia Cup 2023 | पाकिस्तान ने भारत को आठ विकेट से दी शिकस्त, अजान ओवैस ने जड़ा शतक
  • SPORTS

Under 19 Asia Cup 2023 | पाकिस्तान ने भारत को आठ विकेट से दी शिकस्त, अजान ओवैस ने जड़ा शतक

News Chakra December 10, 2023
Under-19-Asia-Cup-2023-पाकिस्तान-ने-भारत-को.webp

Pakistan defeated India by eight wickets in under 19 aisa cup

PIC Credit: X

Loading

दुबई: अजान ओवैस (Azan Awais) के नाबाद शतक से पाकिस्तान ने रविवार को यहां अंडर-19 एशिया कप (Under-19 Asia cup 2023) में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत (IND vs PAK) को आठ विकेट से हरा दिया। अंतिम ओवरों में सचिन धास की 42 गेंद में तीन छक्कों से 58 रन की पारी के बावजूद भारत 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन ही बना सका।

कप्तान उदय शरण (98 गेंद में 60 रन) और सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (62 रन, 81 गेंद) ने 20 ओवर में 93 रन की साझेदारी की लेकिन रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहे। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर (02) पहले मैच के प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बाएं हाथ के बल्लेबाज अजान के नाबाद शतक की मदद से 47 ओवर में दो विकेट पर 263 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अजान ने 130 गेंद में 10 चौकों से नाबाद 105 रन बनाए।

यह भी पढ़ें

अजान ने सलामी बल्लेबाज शैजाब खान (88 गेंद में 63 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 110 और साद बेग (51 गेंद में 68 रन, आठ चौके, एक छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 19.1 ओवर में 125 रन जोड़कर टीम की जीत सुनिश्चित की। कप्तान उदय ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन सिर्फ ऑफ स्पिनर मुरुगन अभिषेक ही दो विकेट चटका पाए। मुशीर गेंदबाजी में भी नाकाम रहे और चार ओवर में 32 रन लुटा बैठे। 

भारत अपना अंतिम ग्रुप लीग मैच मंगलवार को नेपाल के खिलाफ खेलेगा और सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए उसे यह मुकाबला जीतना होगा। पाकिस्तान ने दो मैच में दो जीत दर्ज की है और उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बड़ी हार से बचना होगा। भारत के लिए जीत दर्ज करना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि नेपाल की टीम काफी मजबूत नहीं है और अपने दोनों मैच गंवा चुकी है। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Kohli | ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर वायर…
Next: स्वामी आदित्यानंद ने किया प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, 6 स्कूलों के विधार्थियों ने लिया भाग

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.