किसका बनेगा बोर्ड ?

किसका बनेगा बोर्ड- पार्टियां बराबर पर, निर्दलियों का बोलबाला

Read Time:1 Minute, 53 Second

न्यूज चक्र, कोटपूतली। नगरपालिका चुनाव 2020 की तस्वीर साफ हो गई है। सभी 243 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज गया है। ‘किसका बनेगा बोर्ड’ चुनाव नतीजों में जनता का फैसला चैंकाने वाला है। कोटपूतली की जनता ने भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को ‘घर’ का रास्ता दिखा दिया है। अधिकतर वार्डों से निर्दलियों ने बाजी मारी है। भाजपा व कांग्रेस 8-8 सीटों के साथ बराबर रही हैं। जबकि भाजपा 38 व कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
चुनाव के पूर्ण परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

नगरपालिका कोटपूतलीः परिणाम 2020 » News Chakra

किसका बनेगा बोर्ड ?

कोटपूतली में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को जनता ने बराबर सीटें दी हैं। इसके साथ ही 24 निर्दलीय सीट निकालने में कामयाब रहे हैं। यानी कि नगरपालिका बोर्ड अब कौन बना पाएगा? यह निर्दलीय ही तय करेगें। वैसे समाचार हैं कि भाजपा ने अपने खेमे के निर्दलीय प्रत्याशियों की पहले ही बाड़ाबंदी कर दी थी, वहीं कांग्रेस खेमा भी प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी में जुट गया है। रिजल्ट आने के साथ ही मजबूज निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बोर्ड चैयरमैन के लिए कवायद व जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है।

अपडेट समाचारों के लिए देखते रहें न्यूज चक्र।

Loading

नगरपालिका कोटपूतलीः अपडेट रूझान व परिणाम Previous post नगरपालिका कोटपूतलीः परिणाम 2020
गजट की गफलत में कोटपूतली नगर पालिका सीट पर 'ग़दर' Next post गजट की गफलत में कोटपूतली नगर पालिका सीट पर ‘ग़दर’