Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Women’s Asian Champions Trophy 2023 | चक दे इंडिया! महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा…
  • SPORTS

Women’s Asian Champions Trophy 2023 | चक दे इंडिया! महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा…

News Chakra November 4, 2023
Womens-Asian-Champions-Trophy-2023-चक-दे-इंडिया-महिला.webp

Indian Women Hockey Team

Loading

रांची. महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) के सेमीफाइनल में शनिवार को भारत (India) ने कोरिया (Korea) को 2-0 से हराया। इसी के साथ भारत फाइनल में पहुंचा गया है। भारत के लिए अनुभवी सलीमा टेटे और वैष्णवी विट्ठल ने दो गोल किए।

लीग चरण में अपने पांचों मैच जीतने वाली भारतीय टीम को कोरिया ने कड़ी टक्कर दी। कोरिया के खिलाड़ी हालांकि भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में विफल रहे। फाइनल में भारत का मुकाबला जापान ने होगा जिसने दिन के एक अन्य सेमीफाइनल में हांगझोउ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चीन को 2-1 से हराया।

𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 𝐈𝐍𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐄 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋𝐒!

Khelte hum ekdum powerful hai, aur ab jeet ek kadam dur hai.#HockeyIndia #IndiaKaGame #JWACT2023 pic.twitter.com/J8ltho0pP5

— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 4, 2023

भारत ने कोरिया के खिलाफ मैच के 11वें मिनट में सलीमा के गोल से बढ़त बनाने के बाद अपना दबदबा बनाये रखा। वैष्णवी ने 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर इस बढ़त को दोगुना किया। टीम ने इसके बाद कोरिया को गोल से दूर रखा। इससे पहले शुरुआती सेमीफाइनल में लुओ टियानटियान ने मैच के 11वें मिनट में चीन को बढ़त दिला दी थी लेकिन जापान ने अच्छी वापसी की। टीम के लिए उरता काना (34वें मिनट) और सुजुकी मियू (44वां मिनट) ने गोल दागे।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने कहा, “टीम ने जिस आक्रामकता के साथ खेला, उससे वे फाइनल में जाने और फाइनल जीतने की हकदार थीं। मैच कठिन था लेकिन हमें विश्वास था कि अगर हम अच्छा खेलेंगे तो फाइनल में पहुंचेंगे।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

#WATCH | Ranchi: Captain of Indian women’s hockey team Savita Punia says, ” With the kind of aggression the team played, they deserved to go into the final and also win the final…the match was difficult but we had faith that if we play well we will reach the finals” pic.twitter.com/54RPoxKdiY

— ANI (@ANI) November 4, 2023



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Women’s Asian Champions Trophy 2023 | चक दे इंडिया! महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा…
Next: World Cup 2023 | आज ‘टेबल टॉपर’ भारत-साउथ अफ्रीका का जबरदस्त मुकाबला, क्या टीम इंडिया बने रहेगी अजेय…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.