Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • WPL 2024 | गुजरात जाइंट्स दर्ज की पहली जीत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 19 रन से हराया
  • SPORTS

WPL 2024 | गुजरात जाइंट्स दर्ज की पहली जीत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 19 रन से हराया

News Chakra March 6, 2024
WPL-2024-गुजरात-जाइंट्स-दर्ज-की-पहली-जीत-रॉयल.webp

WPL 2024: GG vs RCB

गुजरात जाइंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 19 रन से हराया (PTI Photo)

Loading

नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाजों कप्तान बेथ मूनी और लॉरा वोलवार्ट के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से गुजरात जाइंट्स (Gujarat Giants) ने महिला प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट (WPL 2024) में बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 19 रन से हराकर लगातार चार हार के क्रम को तोड़ते हुए पहली जीत दर्ज की। गुजरात ने मूनी के 51 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 85 रन और लॉरा वोलवार्ट (45 गेंद में 76 रन, 13 चौके) के साथ पहले विकेट की उनकी 140 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैजेंर्स बेंगलोर की टीम आठ विकेट पर 180 रन ही बना सकी।

रॉयल चैजेंर्स बेंगलोर की ओर से लॉरा वोलवार्ट ने 22 गेंद में 48 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाईं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के मारे। रिचा घोष (30), स्मृति मंधाना (24), एलिस पैरी (24) और सोफी डिवाइन (23) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।  गुजरात की तरफ से एशलेग गार्डनर ने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान स्मृति मंधाना ने 16 गेंद में 24 रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर में बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा कंवर की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारा लेकिन ऐशलेग गार्डनर ने उन्हें पगबाधा कर दिया।

Gujarat Giants in WPL 2024:

– Lost
– Lost
– Lost
– Lost
– Won against RCB. pic.twitter.com/dDNZhlvkA0

— Johns. (@CricCrazyJohns) March 6, 2024

टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 39 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज एस मेघना 13 गेंद में चार रन की धीमी पारी खेलने के बाद रन आउट हुईं। डिवाइन ने आठवें ओवर में मन्नत कश्यप पर छक्के के साथ टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया और फिर मेघना सिंह की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया। तनुजा ने डिवाइन को बोल्ड करके टीम को तीसरा झटका दिया। रिचा घोष ने मेघना सिंह पर छक्का जड़ा लेकिन कैथरिन ब्राइस ने पैरी (24) को विकेटकीपर मूनी के हाथों कैच कराया।  रिचा ने शबनम पर दो चौके मारे जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौका जड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अंतिम पांच ओवर में 81 रन की दरकार थी। एशलेग ने रिचा को मेघना के हाथों कैच कराके टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। रिचा ने 21 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 30 रन बनाए।

यह भी पढ़ें

जॉर्जिया ने बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा।  टीम को अंतिम दो ओवर में 49 रन की जरूरत थी और जॉर्जिया के रन आउट होने से उसकी रही सही उम्मीद भी टूट गई।  इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की गेंदबाजों को विकेटों के लिए जूझना पड़ा। सोफी मोलिन्यु (32रन पर एक विकेट) और जॉर्जिया वेयरहैम (36 रन पर एक विकेट) के अलावा उसकी किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला। गुजरात की तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं। मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और लॉरा के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए। वोलवार्ट ने सोफी डिवाइन के पारी के पहले ओवर में दो चौकों के साथ शुरुआत की और फिर मोलिन्यु के ओवर में भी दो चौके मारे। मूनी ने भी रेणुका सिंह पर दो चौके जड़े। 

मूनी ने एकता बिष्ट का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया।  लॉरा ने 10वें ओवर में एलिस पैरी पर लगातार तीन चौकों के साथ सिर्फ 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और इसी ओवर में टीम के रनों का शतक भी पूरा किया। यह टीम की महिला प्रीमियर लीग में पहली शतकीय साझेदारी है। लॉरा ने बिष्ट पर भी दो चौके मारे लेकिन इसके बाद तेज रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गईं। मूनी ने मोलिन्यु की गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर खेला और रन के लिए दौड़ पड़ीं। लॉरा के हालांकि बल्लेबाजी छोर पर पहुंचने से पहले बिष्ट के थ्रो पर विकेटकीपर रिचा घोष ने उन्हें रन आउट कर दिया।

मूनी ने भी इस बीच मोलिन्यु की गेंद पर तीन रन के साथ 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मूनी ने सोफी डिवाइन पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर उनकी और बिष्ट की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए। फोएबे लिचफील्ड भी 19वें ओवर में 17 गेंद में 18 रन बनाने के बाद रन आउट हुई। जॉर्जिया वेयरहैम ने अगली गेंद पर एश्लेग गार्डनर (00) को पवेलियन भेजा।  मोलिन्यु ने अगले ओवर में डाइलन हेमलता (01) को विकेटकीपर रिचा के हाथों कैच कराया जबकि वेदा कृष्णमूर्ति (01) भी इसी ओवर में रन आउट हुईं। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rohit Sharma Passes Away | क्रिकेटर रोहित शर्मा का निधन, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Next: IND vs ENG 5th Test | धर्मशाला टेस्ट में बारिश बन सकती है विलन, जानें पिच का मिजाज और दोनों टीमें

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.