Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : पशुधन सहायकों ने सौंपा सामूहिक अवकाश पत्र, जानिए क्यों !
  • Banethi
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली : पशुधन सहायकों ने सौंपा सामूहिक अवकाश पत्र, जानिए क्यों !

News Chakra August 29, 2022
1661757053664

न्यूज चक्र, कोटपूतली। एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में पशु पालक और किसान पशुओं में फैल रही लम्पी वायरस बीमारी से परेशान हैं, यहां तक कि कोटपूतली में भी रायकरणपुरा सहित अनेक क्षेत्रों में गोवंश में लम्पी वायरस जैसी बीमारी देखी गई है। वहीं आज से पशुधन सहायक अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।

कोटपूतली : पशुधन सहायकों ने सौंपा सामूहिक अवकाश पत्र, जानिए क्यों !

पशुधन सहायकों का कहना है कि उन्होंने राजस्थान सरकार के समक्ष 11 सूत्रीय मांगे रख रखी हैं जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती है तब तक सामूहिक अवकाश जारी रहेगा।

कोटपूतली : पशुधन सहायकों ने सौंपा सामूहिक अवकाश पत्र, जानिए क्यों !

कोटपूतली में शेर सिंह यादव, दीपेश कुमार, हेमराज गुर्जर, ख्यालीराम यादव, हरिनारायण शर्मा, अशोक कुमार सैनी, प्रकाश चंद कसाना, संजय कुमार सैनी, भूमिका सैनी, मोतीलाल सोनी, बुधराम गुर्जर, शैलेन्द्र कुमार शर्मा व रामस्वरूप यादव सहित एक दर्जन से ज्यादा पशुधन सहायकों ने सामूहिक अवकाश पत्र नोडल प्रभारी को सौंपा है और कहा है कि उन्हें भी इस बात का दुख है कि पशुओं में लम्पी वायरस तेजी से फैल रहा है लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगे नहीं माने जाने से वे भी हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं।

कोटपूतली : पशुधन सहायकों ने सौंपा सामूहिक अवकाश पत्र, जानिए क्यों !
कोटपूतली : पशुधन सहायकों ने सौंपा सामूहिक अवकाश पत्र

इधर पशुधन सहायकों ने पशुधन सहायक का वेतन मान व हार्ड ड्यूटी भत्ता स्वीकृत करने के साथ ही राजस्थान वेटरनरी नर्सिंग काउंसिल की स्थापना किए जाने सहित अन्य मांग कर रखी है, जिनको पूरा कराने के लिए पशुधन सहायक पहले से प्रयासरत हैं।

कोटपूतली : पशुधन सहायकों ने सौंपा सामूहिक अवकाश पत्र, जानिए क्यों !

पशुधन सहायकों का कहना है कि पशुपालन विभाग ने राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की 11 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए 20 अगस्त को 7 दिवस का समय लिया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मांगे पूरी नहीं की गई है जिसके बाद मजबूरन उन्हें अब सामूहिक अवकाश पर जाना पड़ा है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: UK to change extradition deal with the Government of US
Next: कोटपूतली : एनएच पर सोतानाला पुलिया से नीचे गिरी रोडवेज बस, दो दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.