
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के सरूण्ड थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निहालपुरा में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने एक युवक को घेर कर उस पर फायरिंग कर दी, इसमें युवक बाल- बाल बच गया। बताया जा रहा है कि दहशत के लिए 3- 4 हवाई फायर भी किए गए। सूचना पर सरूण्ड थाना पुलिस पहुंची है और घटना की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद का हो सकता है। प्रथम दृष्टया दो परिवारों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग की बात सामने आई है। मौके पर पुलिस जाब्ता मौजूद है साथ ही घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक
- पावटा के श्री देव हॉस्पिटल में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, रामपुरा युवा टीम का सराहनीय योगदान
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भोमिया बाबा का विशाल मेला धूमधाम से सम्पन्न
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले की माधव विद्यापीठ में ‘ग्रीन होली’ का उत्साह, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित






