कोटपूतली: मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन ? एनएचएआई, प्रशासन व परिजनों की लापरवाही का वीडियो वायरल !

कोटपूतली पुलिया निर्माण के इंजीनियरों की ‘इंटेलिजेंसी’ का खामियाजा भुगत रहा कोटपूतली 


न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। 2 दिन पहले कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के बाहर सर्विस लाइन पर एक 5 साल के मासूम की मौत का समाचार आपने अखबारों में जरूर पढ़ा होगा। आज उसी मासूम की दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

दुर्घटना देखकर आपका मन विचलित जरूर हो सकता है, लेकिन यह वीडियो देखना इसलिए आवश्यक है क्योंकि इसमें लापरवाही छुपी हुई है। ऐसी लापरवाही जो आप और हम अक्सर करते रहते हैं। बच्चों को वाहन की सीट पर अकेला छोड़ना कितना दुखदाई हो सकता है यह आप इस वीडियो में देखें। फिर चाहे वाहन दुपहिया हो या चौपहिया। इस दुर्घटना में जहां एक तरफ परिजनों की लापरवाही है, वहीं दूसरी ओर एनएचएआई व स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का भी जिंदा सबूत है यह वीडियो।

पुलिया निर्माण के दौरान बरती गई विसंगतियों का दंश हर दिन कोटपुतली वासियों को झेलना पड़ रहा है। एनएचएआई के इंटेलिजेंट इंजीनियरों ने कोटपुतली पुलिया का निर्माण इस तरह से किया है कि अब तक सैकड़ों परिवार किसी न किसी अपने को खो चुके हैं। 


गौरतलब है कि राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा मरीज व उनके परिजनों का आवागमन होता है। बावजूद इसके पुलिया निर्माण कंपनी के इंजीनियरों के द्वारा यहां अंडरपास तक नहीं छोड़ा गया। मरीज चाहे एंबुलेंस में हो या निजी वाहन में, हाईवे पर अस्पताल के सामने से दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने के बाद ही अस्पताल तक पहुंच पाता है। इतना सब होने के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी ‘लापरवाही’ को दर्शाती है।

 
आप यह वीडियो व समाचार देखने के बाद क्या विचार रखते हैं, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।