Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त को, तैयारियों के लिए हुई बैठक
  • Jaipur
  • Kotputli

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त को, तैयारियों के लिए हुई बैठक

News Chakra July 27, 2022
IMG-20220725-WA0020

यदि आपका प्रकरण न्यायालय में लम्बित है अथवा प्रकरण दायर करने की सोच रहे है तो प्रि- लिटिगेशन केस के रूप में तत्काल दायर कर आप सभी इसका लाभ उठा सकते है ।

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

कोटपूतली में मंगलवार को तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व एडीजे प्रथम भारत भूषण शर्मा की अध्यक्षता में कोटपूतली क्षेत्र के सभी न्यायिक अधिकारियों तथा राजस्व न्यायालयों के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें एडीजे तृतीय श्रीमती रेणुका हुड्डा सहित एसीजेएम प्रथम निलेश चौधरी, एसीजेएम द्वितीय श्रीमती रिचा चौधरी, एमजेएम ऋषभ अग्रवाल व एएमजेएम मीनाक्षी अग्रवाल, पावटा एसडीएम राजवीर सिंह यादव, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, पावटा तहसीलदार ओम प्रकाश गुर्जर सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें एडीजे ने अधिकारियों को अधिकाधिक राजस्व संबंधी प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में रेफर करने के लिए निर्देशित किया। एडीजे भारत भूषण शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम प्रकरण, सभी दीवानी प्रकरण, श्रम एवं औद्योगिक विवाद, पेंशन मामले, बैंक वसूली मामले, सभी राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण व विवाद पूर्व प्रकरण निपटाए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति जिसका मामला न्यायालय में लंबित है अथवा जो व्यक्ति प्रकरण दायर करने की सोच रहे हैं तो प्रि- लिटिगेशन केस के रूप में तत्काल इसका लाभ उठा सकते हैं।

लोक अदालत कहाँ लगेगी ?

सभी न्यायालय सिविल आपराधिक पारिवारिक, एम.ए.सी.टी और उच्च न्यायालयों में ।

लोक अदालत किस प्रकार के मुकदमों का फैसला कर सकती है ?

वैवाहिक / पारिवारिक विवाद मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम प्रकरण सभी दीवानी प्रकरण श्रम एवं औद्योगिक विवाद पेंशन मामले बैंक वसूली मामले सभी राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण विवाद पूर्व प्रकरण।

कैसे काम करती है लोक अदालत ?

दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामें से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारान की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है ।

प्री – काउन्सलिंग- प्रकरण को दिनांक 13 अगस्त 2022 से पूर्व ही विचार कर समझोता का अवसर दिया जाएगा। पक्षकारान को राजीनामे हेतु प्रेरित किया जाएगा एवं पक्षकारों को यह अवसर मिलता है कि वो दूसरे पक्ष की शर्तें जान सके और तय कर सके कि किन शर्तों के तहत उनके प्रकरण का निस्तारण होगा ।

आपको क्या करना है ?

स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / तालुका विधिक सेवा समिति में जाकर यथाशीघ्र न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें ।

कहाँ सम्पर्क करें ?

उस न्यायालय में जहाँ आपका मुकदमा चल रहा है । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / तालुका विधिक सेवा समिति हेल्प लाईन नं . 8306002120 पर संपर्क करें ।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : कारगिल शहीदों को याद कर किया पौधारोपण, मनाया विजय दिवस
Next: कोटपूतली : पिता की पुण्य तिथि पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Related Stories

image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
image_editor_output_image-1249797128-1768966930916988768595448421937.jpg
  • Kotputli

एडीजे सत्यप्रकाश को पितृ शोक। नहीं रहे समाजसेवी बाबूलाल सोनी

Vikas Verma January 21, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-598872679-17699168997745429382419730311667.jpg
  • Top news

पावटा-प्रागपुरा में ओयो कल्चर पर सामाजिक सवाल

Rajesh Kumar Hadia February 1, 2026 0
image_editor_output_image1907645290-17698815803157007329983826898810.jpg
  • Top news

कोटपुतली-बहरोड़ जिले में 6 करोड़ की सड़क का शिलान्यास: NH-48 से तुलसीपुरा तक बनेगा 7.5 मीटर चौड़ा आधुनिक मार्ग

Rajesh Kumar Hadia January 31, 2026 0
image_editor_output_image-1840411423-17698805222385016752955230284043.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में स्व. इंद्र सिंह भाटी की पुण्यतिथि पर स्कूल में विशाल दौड़ प्रतियोगिता

Rajesh Kumar Hadia January 31, 2026 0
image_editor_output_image375883272-17698795820772887842045192730998.jpg
  • Top news

मनरेगा व महात्मा गांधी के नाम से छेड़छाड़ के विरोध में 2 फरवरी को कांग्रेस का धरना

Rajesh Kumar Hadia January 31, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.