एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ दो दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन अभियान’ चलाकर व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिलेभर में वांछित, आदतन एवं असामाजिक तत्वों के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

कार्रवाई को अंजाम देने के लिए एएसपी कोटपूतली नाजिम अली खान एवं एएसपी नीमराना सुरेश खिंची के मार्गदर्शन में 384 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 88 विशेष टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने निर्धारित स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 546 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

पुलिस के अनुसार अभियान में 10 हजार और 2 हजार रुपये के इनामी दो अपराधियों को भी पकड़ा गया। वहीं महिला अत्याचार, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, हार्डकोर/हिस्ट्रीशीटर, उद्घोषित अपराधी एवं स्थायी वारंटी सहित विभिन्न श्रेणियों में 81 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम, अवैध खनन एवं अन्य संबंधित कानूनों के तहत 5 नए मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

जिला पुलिस के अनुसार एरिया डोमिनेशन अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों, हथियारों एवं नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर भी निगरानी रखी गई।

एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री एवं अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के साथ आपराधिक गिरोहों से जुड़े लोगों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है।

एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान जिले के सभी डीएसपी, थानाधिकारी एवं पुलिस टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई की। आरोपियों के रिकॉर्ड और उपलब्ध सूचनाओं का विश्लेषण कर आगे भी अपराध से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Author