गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

पावटा कस्बे के कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका अध्यक्ष मीना देवी के मुख्य आतिथ्य एवं उपाध्यक्ष सोमवती मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर पुष्प एवं सूत की माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, बिरसा मुंडा एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर भी पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थितजनों ने महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश आज भी समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी अभियान या विशेष दिवस तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

पीसीसी सचिव जगदीश मीणा ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। महापुरुषों के विचारों को केवल जयंती समारोह तक सीमित रखने के बजाय उन्हें दैनिक जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी ने कहा कि गांधीजी का स्वच्छता संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर के साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र गोयल ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत कर सकती है।

नवनिर्वाचित पार्षद एवं एडवोकेट बीएल आर्य ने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता को स्वस्थ समाज की बुनियाद माना। उन्होंने शहरवासियों से नियमित सफाई को दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पावटा-प्रागपुरा को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में पार्षद ईद मोहम्मद उर्फ रिजवान कुरेशी, पार्षद एडवोकेट रिंकू कांसोटिया, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश शर्मा, राजकुमार सोनी, मक्खन आर्य, अशोक सैनी सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक लोग मौजूद रहे। उपस्थितजनों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Author