पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद

प्रागपुरा कस्बे में हाइवे की सर्विस लाइन स्थित महात्मा गांधी पीएम श्री राजकीय विद्यालय, प्रागपुरा में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं विविधतापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को विद्यालय में ‘श्री कृष्ण भोग सप्ताह’ उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया।

पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद
पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद

कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन तैयार कराया गया, जिसमें खीर, जलेबी, रायता एवं पनीर की सब्जी परोसी गई। स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। विद्यालय स्टाफ ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के साथ भोजन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायक हैं।

पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद
पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर थीम आधारित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, ताकि बच्चों में स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता विकसित हो।

पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद
पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद

इस अवसर पर उप प्राचार्या मनीषा यादव, एसडीएमसी सचिव मालाराम यादव, व्याख्याता धोलाराम यादव, रामजीलाल गुर्जर, प्रकाश चंद गुर्जर, मुकेश कुमार जाट, निखिल गुप्ता, अरुण कुमार मीना, गोविंद सिंह, रजनी बाला योगी, मुकेश कुमार यादव, अरविंद शर्मा, पूनम यादव, कृष्णा यादव, रामजीलाल योगी, धन्नी यादव, उमाशंकर योगी, संजीता कुमारी, रजनी, रामावतार स्वामी एवं पुष्पा कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा और पोषण के साथ संस्कार व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया गया।

Author