कोटपूतली : कारगिल शहीदों को याद कर किया पौधारोपण, मनाया विजय दिवस

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। 26 जुलाई 1999, यह वह दिन था जब भारतीय सेना का ऑपरेशन विजय सफल हुआ। 60 से भी अधिक दिनों तक पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ भारतीय सेना का युद्ध चला। कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में प्रतिवर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कोटपूतली : कारगिल शहीदों को याद कर किया पौधारोपण, मनाया विजय दिवस

आज जहां पूरे देश में यह दिवस शहीदों के सम्मान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वही कोटपुतली में भी इस अवसर पर एलबीएस महाविद्यालय, ईलीट ग्लोबल स्कूल गोनेडा व बानसूर रोड स्थित आदित्य इंटरनेशनल स्कूल में भी कारगिल शहीदों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कोटपूतली : कारगिल शहीदों को याद कर किया पौधारोपण, मनाया विजय दिवस
कोटपूतली : कारगिल शहीदों को याद कर किया पौधारोपण, मनाया विजय दिवस

गोनेडा के इलीट ग्लोबल स्कूल में समाजसेवी रतन लाल शर्मा के द्वारा छात्रों को भारतीय सेना के गौरव व शौर्य के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्कूल निदेशक राजेंद्र हिंदू के द्वारा प्रत्येक छात्रों को देश प्रेम व मां बाप की सेवा करने की प्रतिज्ञा दिलवाई गई।

कोटपूतली : कारगिल शहीदों को याद कर किया पौधारोपण, मनाया विजय दिवस
कोटपूतली : कारगिल शहीदों को याद कर किया पौधारोपण, मनाया विजय दिवस

वहीं बानसूर रोड स्थित आदित्य इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल प्रिंसिपल नेहा श्रॉफ ने विद्यार्थियों को कारगिल दिवस के बारे में जानकारी दी व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि महापुरुषों के जीवन से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के लिए समय- समय पर कार्यक्रम आयोजित करवाए जानी चाहिए इससे विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास होता है।

कोटपूतली : कारगिल शहीदों को याद कर किया पौधारोपण, मनाया विजय दिवस

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।