आदर्श रामलीला मंडल पावटा के कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से जीवंत किया ताड़का वध प्रसंग

ऐतिहासिक घंटाघर स्थित पुरानी कचहरी परिसर में आदर्श रामलीला मंडल पावटा की ओर से आयोजित रामलीला में ताड़का वध लीला का प्रभावी मंचन किया गया। मंच पर भगवान श्रीराम द्वारा राक्षसी ताड़का के वध का प्रसंग प्रस्तुत होते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आदर्श रामलीला मंडल पावटा के कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से जीवंत किया ताड़का वध प्रसंग
आदर्श रामलीला मंडल पावटा के कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से जीवंत किया ताड़का वध प्रसंग

रामलीला के प्रसंग में महर्षि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का आग्रह किया जाता है। इसके बाद दोनों राजकुमार महर्षि विश्वामित्र के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। वन क्षेत्र में ऋषि-मुनियों को राक्षसों के अत्याचार और यज्ञ में पड़ने वाली बाधाओं की जानकारी मिलती है।

आदर्श रामलीला मंडल पावटा के कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से जीवंत किया ताड़का वध प्रसंग
आदर्श रामलीला मंडल पावटा के कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से जीवंत किया ताड़का वध प्रसंग

मंचन के दौरान ताड़का के आतंक और उसके द्वारा ऋषि-मुनियों को परेशान किए जाने का प्रसंग कलाकारों ने प्रभावी संवाद एवं अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। भगवान श्रीराम और ताड़का के बीच हुए युद्ध के दृश्य ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। अंत में भगवान श्रीराम ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाते हैं।

आदर्श रामलीला मंडल पावटा के कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से जीवंत किया ताड़का वध प्रसंग
आदर्श रामलीला मंडल पावटा के कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से जीवंत किया ताड़का वध प्रसंग

ताड़का वध के बाद रामलीला परिसर में भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। कलाकारों की प्रस्तुति और मंचन को दर्शकों ने सराहा। आदर्श रामलीला मंडल की ओर से आगामी दिनों में रामायण के अन्य प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

रामलीला मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि 75 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा के तहत धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ना भी है।

इस दौरान मंडल संरक्षक महेश पारीक, नगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश बंसल, राधेश्याम गंधर्व, बंटी शर्मा, गुलजारी सोनी, रमाकांत गौड़, उमेश टांक, वीरेंद्र बंसल, राजेंद्र प्रसाद गौड़, शंकर शर्मा, एडवोकेट विष्णु पटेल, दीपक पटेल, शुभम शर्मा, दीपक भारद्वाज, मनोज जांगिड़, अरविंद जांगिड़, विक्की सैन, पंकज सैन, मनीष कुमावत, सांवर बोहरा सहित मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Author