कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग

कोटपूतली अग्रसेन भवन में आयोजित हो रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत सोमवार को महिला मंडल की ओर से विभिन्न मनोरंजक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताएं कराई गईं। महिलाओं के लिए मग गेम और बैलून गेम तथा बच्चों के लिए दो आयु वर्गों में डांस प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग
कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग

प्रतियोगिताओं के बाद निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। निर्णायक के रूप में संपत कंवर राठौड़, पुष्पा सैनी और अनीता यादव ने जिम्मेदारी निभाई। मग गेम में वर्षा प्रथम, शीला द्वितीय तथा नीलम एवं दिव्या तृतीय रहीं। बैलून गेम में मेघा वृतिका ने प्रथम तथा शर्मिला गुप्ता एवं सुनीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग
कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग

डांस प्रतियोगिता के 5 से 11 वर्ष आयु वर्ग में अनाया प्रथम और आवेश द्वितीय रहे। वहीं 12 से 18 वर्ष वर्ग में आराध्या अग्रवाल ने प्रथम, भूमि अग्रवाल ने द्वितीय तथा आदित्य गर्ग ने तृतीय स्थान हासिल किया। समिति के मीडिया प्रभारी हेमन्त मोरीजावाला ने बताया कि महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, वहीं महिलाओं में भी रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों के प्रति सहभागिता बढ़ती है।

कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग
कोटपूतली में अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग

कार्यक्रम में महिला मंडल की कार्यवाहक अध्यक्ष लाजवंती देवी, महामंत्री जया बिरमीवाल, ईन्दू अग्रवाल, दीप्ति बंसल, रेणु अग्रवाल, मीनू बंसल, आंचल अग्रवाल, प्रतीक्षा अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, मृदुला गोयल, शीतल गोयल, अनीता, अल्का बंसल व मोना गोयल सहित महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं।

इस दौरान अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल, उपाध्यक्ष कुलदीप बंसल, दीपक तातारपुरिया, मनोज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दिनेश सिंघल, कार्यवाहक नवयुवक मंडल अध्यक्ष रजत जिंदल, महामंत्री सीताराम बंसल, आयुष बंसल, तुषार बंसल व राहुल जिंदल सहित समाज के पदाधिकारी, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Author