कोटपूतली : नाक के नीचे से गुजरते रहे भारी ओवरलोड वाहन, साहब! दुपहिये की काॅलर पकड़ते रहे!

न्यूज चक्र, कोटपूतली। कहते हैं गरीब की बीवी, सबकी भाभी। यह कहावत कोटपूतली पुलिया के नीचे पिछले -तीन चार दिनों से चरितार्थ हो रही है। कोटपूतली पुलिस पिछले तीन दिनों से शहर में बिना हैल्मेट, तीन सवारी या सामाजिक नाम -लोगों लिखे वाहनों के खिलाफ कार्रवाही कर रही है। कोटपूतली पुलिस की यह कार्रवाही और काम करने का नजरिया लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को भी थाना पुलिस ने थानाधिकारी सवाई सिंह की मौजूदगी में कोटपूतली पुलिया के नीचे करीब 1 घण्टे में 27 मोटसाईकिलों पर कार्रवाही की, लेकिन इस दौरान नजरों के सामने से माल से भरे सैकड़ों ओवरलोड ट्रक, ट्रेलर, डम्पर गुजरते रहे। लेकिन साहब व उनकी टीम ‘दुपहिये की काॅलर’ पकड़ती रही। दिनभर ओवरलोड़ भारी वाहन ‘खाकी’ की नाक के नीचे से धड़ाधड़ गुजरते हैं…जमीन थरथराती है। हादसे होते है, लेकिन साहब! गरीब की बीवी, सबकी ‘भाभी’

अब समाचार को पढ़िए उस रूप में, जैसा आप पढ़ना चाहते हैं…!!

कोटपूतली : नाक के नीचे से गुजरते रहे भारी ओवरलोड वाहन, साहब! दुपहिये की काॅलर पकड़ते रहे!
कोटपूतली पुलिस की मौजूदगी में बेधड़क गुजर रहे ट्रॉले, डंपर

कोटपूतली थाना पुलिस की शानदार कार्रवाही

23 मोटरसाईकिल एमवी एक्ट 207 में जप्त व 4 मोटरसाईकिलों के किए चालान

कोटपूतली थाना पुलिस द्वारा गैर अनुमत व अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त दुपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा बिना नम्बर प्लेट, जातिसूचक या धर्मसूचक शब्द लिखे वाहनों को निरन्तर जप्त किया जा रहा है। साथ ही बिना ड्राईविंग लाईसेन्स एवं बगैर हेलमेट लगाये दुपहिया वाहन चालकों पर भी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना प्रभारी सवाई सिंह के नेतृत्व में बिना नम्बरी व बिना कागजातों के घुम रहे दुपहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 23 मोटरसाईकिलों को 207 में जप्त किया एवं 4 मोटरसाईकिलों के चालान किये गए हैं। पुलिस द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गो व चैराहों पर निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों व गुण्डा तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।