विराट नगर : यूरिया खाद के लिए किसानों की कतारें, थाने में बंट रहे टोकन

न्यूज़ चक्र, विराटनगर । विधानसभा क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत के चलते किसानों को रबी की फसल में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से यूरिया खाद के लिए किसान परेशान हो रहे है। मंगलवार को विराटनगर में सुबह 11:00 बजे तक खाद का वितरण नहीं हो पाया। अत्यधिक किसानों की भीड़ के चलते विराट नगर थाने में थाना प्रभारी रामअवतार मीणा के नेतृत्व में किसानों को टोकन वितरित किए गए।

विराट नगर : यूरिया खाद के लिए किसानों की कतारें, थाने में बंट रहे टोकन
विराटनगर में यूरिया खाद के लिए लगी किसानों की लंबी कतारें

आपको बता दें कि रबी की फसल में खाद की आवश्यकता के कारण विभिन्न स्थानों पर सहकारी समितियों के बाहर किसानों की लंबी लाइनें लगी है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और घंटों लाइन में लगने के बाद भी उचित मात्रा में यूरिया नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण किसानों में रोष व्याप्त है। जहां एक तरफ सरकार ने कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के प्रति सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है, वहीं दूसरी तरफ किसानों की घंटों लगी भारी भीड़ अकारण ही बीमारी को न्योता देने के लिए तैयार है।

विराट नगर : यूरिया खाद के लिए किसानों की कतारें, थाने में बंट रहे टोकन
भारी भीड़ के चलते थाने में वितरित हो रहे टोकन

खाद की किल्लत कहीं नई परेशानी का सबब न बन जाए। इसलिए भारी भीड़ के चलते विराट नगर थाना प्रभारी रामअवतार मीणा ने मौके पर आकर किसानों की भीड़ को नियंत्रित किया व थाना परिसर से ही किसानों को टोकन वितरित करने की व्यवस्था की गई।

– रिपोर्ट मामराज मीणा, विराटनगर

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।