कोटपूतली : सीएम अशोक गहलोत का सोमवार को कोटपूतली दौरा, तैयारी में जुटा प्रशासन

News Chakra BREAKING

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। सुबह के सीएम अशोक गहलोत सोमवार को कोटपूतली आ रहे हैं। सीएम यहां प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत दिए जा रहे पट्टों का वितरण करेंगे। सीएम के आगमन से पूर्व प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

कोटपूतली : सीएम अशोक गहलोत का सोमवार को कोटपूतली दौरा, तैयारी में जुटा प्रशासन

क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर से एलबीएस कॉलेज में तैयार हो रहे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। जहां राज्यमंत्री यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता सीएम गहलोत का स्वागत करेंगे। इसके बाद सीएम गहलोत लक्ष्मीनारायण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे जहां प्रशासन शहरों के संग अभियान के पट्टे जारी करेंगे।

कोटपूतली : सीएम अशोक गहलोत का सोमवार को कोटपूतली दौरा, तैयारी में जुटा प्रशासन

सीएम अशोक गहलोत के कोटपूतली आगमन की तैयारियों को लेकर कोटपूतली प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। एडीएम जगदीश आर्य, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, एएसपी विद्या प्रकाश, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव व थाना अधिकारी सवाई सिंह सहित नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा व नगर परिषद टीम व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित व एसपी मनीष अग्रवाल भी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत का सोमवार सुबह 11 बजे कोटपूतली पहुंचने का कार्यक्रम है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।