टसकौला में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टसकौला में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन पूर्व सरपंच जगदीश राबड़ के मुख्य आतिथ्य एवं भामाशाह भैरू राम हुल्ड़ा की अध्यक्षता में हुआ।

टसकौला में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन
टसकौला में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

मुख्य अतिथि जगदीश राबड़ ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में टीम भावना, सहयोग और सद्भावना का विकास होता है। वहीं अध्यक्षता कर रहे भामाशाह भैरू राम हुल्ड़ा ने खेलों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

टसकौला में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन
टसकौला में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

कार्यक्रम से पूर्व संयोजक राजपाल बसवाल, सह संयोजक बाबूराम मीणा, विरेन्द्र कुमार बाछनिया, भवानी शंकर चावला, आशीष कुमार सैनी, संजय कुमार वर्मा एवं प्रीति निठारवाल ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए। प्रधानाचार्य राजपाल बसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Author