नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4.29 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विराटनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सराय मोहल्ला वार्ड नंबर 1 से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 ग्राम 29 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4.29 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4.29 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान आरपीएस के निर्देशन तथा विराटनगर वृताधिकारी उमेश कुमार निठारवाल आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी बाबूलाल मीणा उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4.29 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4.29 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने विराटनगर के सराय मोहल्ला वार्ड नंबर 1 में कार्रवाई करते हुए प्रदीप कुमार उर्फ सीताराम पुत्र रामजीलाल जांगिड़ (49), निवासी सराय मोहल्ला, विराटनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बिना लाइसेंस व परमिट के 4.29 ग्राम स्मैक जब्त की गई। पुलिस ने प्रकरण संख्या 221/2026 में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी बाबूलाल मीणा, हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल कंवर सिंह, राजेश कुमार, बाबूलाल एवं जगमोहन शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल कंवर सिंह की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9530427856 पर देने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Author