विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विराटनगर स्थित राजकीय कला दीर्घा में आने वाले पर्यटकों का विशेष स्वागत किया गया। संग्रहालय परिसर में रंगोली सजाकर आगंतुकों का तिलक एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पर्यटकों के लिए संग्रहालय में प्रवेश निशुल्क रखा गया।

विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक
विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक

संग्रहालय अध्यक्ष श्रीमती सुमन ने बताया कि पर्यटन दिवस के मौके पर कला दीर्घा में पहुंचे दर्शकों को यहां संरक्षित ऐतिहासिक और पुरातात्विक सामग्री के बारे में जानकारी दी गई। आगंतुकों ने संग्रहालय में रखी प्राचीन वस्तुओं, प्रतिमाओं, सिक्कों, शिलालेखों एवं अन्य पुरातात्विक अवशेषों को रुचि के साथ देखा।

विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक
विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक

विराटनगर यानी प्राचीन बैराठ का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। क्षेत्र में हुए पुरातात्विक उत्खनन से प्राप्त अनेक महत्वपूर्ण अवशेष राजकीय कला दीर्घा में सुरक्षित रखे गए हैं। यहां प्राचीन सिक्के, पाषाण प्रतिमाएं, टेराकोटा सामग्री, शिलालेख तथा बौद्धकालीन अवशेष इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।

विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक
विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक

स्टाफ एवं सुरक्षाकर्मियों ने आगंतुकों के स्वागत के साथ उन्हें संग्रहालय में मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी उपलब्ध कराई। राजकीय कला दीर्घा विराटनगर न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि इतिहास के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पुरातत्व में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण स्थल है।

विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक
विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक

विश्व पर्यटन दिवस पर हुए आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटकों के सामने प्रस्तुत किया गया। इस दौरान संग्रहालय के सहायक कर्मचारी कैलाश चन्द योगी, पूर्व सैनिक जयसिंह धानका, राकेश शर्मा एवं सतवीर स्वामी तथा सुरक्षाकर्मी सीताराम, सोहन लाल चौधरी एवं सुरेश लील दारा मौजूद रहे।

विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक
विश्व पर्यटन दिवस पर बैराठ संग्रहालय में दिखी विरासत की झलक

Author