प्रागपुरा पीएम श्री विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा

प्रागपुरा कस्बे में हाइवे की सर्विस लाइन स्थित महात्मा गांधी पीएम श्री राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया की अध्यक्षता में हुआ।

प्रागपुरा पीएम श्री विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा
प्रागपुरा पीएम श्री विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा

प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया एवं व्याख्याताओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थियों ने प्रार्थना, भाषण सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन एवं विचारों को स्मरण किया।

प्रागपुरा पीएम श्री विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा
प्रागपुरा पीएम श्री विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के सिद्धांत और शास्त्री जी की ईमानदारी एवं सादगी आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन आदर्शों को जीवन में अपनाना ही दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रागपुरा पीएम श्री विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा
प्रागपुरा पीएम श्री विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा

उप प्राचार्या मनीषा यादव ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। व्याख्याता मालाराम यादव ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति एवं समरसता के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने शास्त्री जी के प्रसिद्ध ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ अध्यापक गोविंद सिंह ने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान और उनके त्याग को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता, समानता और मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर व्याख्याता धोलाराम यादव, प्रकाश चंद गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर, मुकेश कुमार जाट, निखिल गुप्ता, अरुण कुमार मीना, रजनी बाला योगी, मुकेश कुमार यादव, अरविंद शर्मा, पूनम यादव, कृष्णा यादव, रामजीलाल योगी, धन्नी यादव, उमाशंकर योगी, संजीता कुमारी, रजनी, रामावतार स्वामी एवं पुष्पा कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Author