Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • BiG BREAKING: BANSUR महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, KOTPUTLI कुएं में गिरी, दोनों अस्पताल में भर्ती
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

BiG BREAKING: BANSUR महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, KOTPUTLI कुएं में गिरी, दोनों अस्पताल में भर्ती

News Chakra June 22, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बानसूर क्षेत्र के नयाबास कुंडली गांव में एक महिला के विषाक्त पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। महिला को अचेत अवस्था में कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है। परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

BiG BREAKING: BANSUR महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, KOTPUTLI कुएं में गिरी, दोनों अस्पताल में भर्ती
पारिवारिक कलह में महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ

वहीं कोटपूतली के रामसिंहपुरा गांव में गोपालपुरा गांव के नजदीक एक महिला कुएं में गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोटपूतली थाना पुलिस व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को कुंए से बाहर निकाला। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला कुंए में कैसे गिरी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

BiG BREAKING: BANSUR महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, KOTPUTLI कुएं में गिरी, दोनों अस्पताल में भर्ती
कोटपूतली के रामसिंहपुरा गांव में कुएं में गिरी महिला

कोटपूतली थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मिली कि रामसिंहपुरा में एक महिला दोपहर लगभग 3 बजे कुएं में कूद गई है। सूचना पर पहुंचे एएसआई शक्ति सिंह ने तुरंत एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड को मौका स्थल पर बुलवाया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सुरेश यादव व उनकी टीम द्वारा पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि महिला दिमाग से विक्षिप्त है, जिस कारण कुएं में कूद गई। महिला की पहचान संतोष पत्नी चिमनलाल, उम्र 35 साल निवासी रामसिंहपुरा के रूप में हुई है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आज के समाचारों का News Chakra
Next: नगर पालिका में पार्षद मनोनीत, स्वायत शासन विभाग ने जारी किया आदेश

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-546273395-17758423032293731735390285255801.jpg
  • Top news

पावटा उपखण्ड क्षेत्र में सीसी सड़क को मंजूरी, 74.69 लाख रुपये स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
image_editor_output_image29656924-17758403592663397433553452553950.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने शहीद गोवर्धन गुर्जर को दी श्रद्धांजलि

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
image_editor_output_image1647834692-17758398557982215633610252581362.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
image_editor_output_image-438961427-17758393058907094160174168821989.jpg
  • Top news

हाइवे पर हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.