न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार न्याय विभाग विधि और न्याय मंत्रालय भारत सरकार के दिनांक 17 सितंबर, शुक्रवार को आयोजित होने वाले विशेष जागरूकता कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला के तालुका कोटपूतली में आयोजित किए जाएंगे।
सचिव समरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त जागरूकता प्रोग्राम के अंतर्गत विधिक सेवा क्लीनिक/ जागरूकता शिविर का आयोजन कर मुकदमा पूर्व सुलह वार्ता और विधिक सलाह से संबंधित आम लोगों के लिए पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वालंटियर द्वारा कैंप लगाए जाएंगे।
उपरोक्त कार्यक्रम के अंतर्गत वर्चुअल माध्यम से भी विधिक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार उपरोक्त कार्यक्रमों से आमजन को लाभान्वित किया जाएगा।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।