भाजपा नेता शंकर लाल कसाना का आज जन्मदिवस, विभिन्न सेवा कार्यो का हुआ आयोजन

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। श्री देवनारायण जनकल्याण संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना के जन्मदिवस पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों व सेवा गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस दौरान कसाना का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओंं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया।

भाजपा नेता शंकर लाल कसाना का आज जन्मदिवस, विभिन्न सेवा कार्यो का हुआ आयोजन

कसाना ने ग्राम पूतली स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर व श्री नागाजी की गौर स्थित मंदिर में दर्शन कर आर्शीवाद ग्रहण किया। वहीं ग्राम मलपुरा में रेवाला धाम आश्रम में श्री गणेशानंद महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। विभिन्न विधालयों में स्कूली बच्चों को फलों व मिठाईयों का वितरण किया। श्री रेवाला बाबा धाम गौशाला व कोटपूतली स्थित श्री जयसिंह गौशाला में गौ सवामणी का भी आयोजन किया गया।

कसाना के जन्मदिवस पर इसके साथ ही विभिन्न ब्लड बैंकों में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान भी किया गया। ग्राम सांगटेड़ा में सरपंच सोनू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। वहीं कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता मुकेश गोयल के नेतृत्व में भी कसाना का स्वागत किया गया।

कसाना को भाजयुमो के विनोद सिंह, मनोज नारायण शर्मा, सुभाष शर्मा, रविन्द्र सिंह शेखावत, अशोक सुरेलिया, गोपाल मोरीजावाला, बालकृष्ण सैनी, प्रमोद गुरूजी, शशी मित्तल, जितेन्द्र सिंह शेखावत, रमन सैनी, राजाराम जांगल, सतीश चौधरी, रामसिंह जाट, संजय शर्मा, विकास जांगल, टिंकु सिंह पाथरेड़ी, साहिल सिंह शेखावत, संजय योगी, डिप्टी चौधरी, विजय टोरडा, नरेन्द्र यादव, मनोज कुमार सैनी, नरेन्द्र स्वामी, कौशल रावत, सुरेश ज्ञानपुरिया, राजेश गुर्जर बेरी, सुभाष लोमोड़, पुष्कर शर्मा व शिवचरण योगी सहित अनेक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।