कोटपूतली-बहरोड़ जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एरिया डोमिनेशन अभियान में 98 आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए गए दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वांछित और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए 16 एवं 17 मई को जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एरिया डोमिनेशन अभियान में 98 आरोपी गिरफ्तार

अभियान के दौरान 212 पुलिसकर्मियों की 51 टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 381 संभावित स्थानों पर दबिश एवं छापेमारी की। इस कार्रवाई में कुल 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान उद्घोषित अपराधियों, स्थायी वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधियों तथा विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एरिया डोमिनेशन अभियान में 98 आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई में महिला अत्याचार एवं जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों सहित 26 अपराधियों को पकड़ा गया। इसके अलावा आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, जबकि 170 बीएनएसएस के तहत 63 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एरिया डोमिनेशन अभियान में 98 आरोपी गिरफ्तार

अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ भी सख्ती बरतते हुए आबकारी अधिनियम के तहत चार मामले, आर्म्स एक्ट में एक मामला तथा अवैध परिवहन और खनन से जुड़ा एक मामला दर्ज किया। इस प्रकार कुल 6 नए प्रकरण दर्ज किए गए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एरिया डोमिनेशन अभियान में 98 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। साथ ही अवैध हथियार, नशे और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना भी प्राथमिकता में शामिल रहा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एरिया डोमिनेशन अभियान में 98 आरोपी गिरफ्तार

लगातार दो दिन तक चली इस कार्रवाई से अपराध जगत से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अन्य मामलों में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एरिया डोमिनेशन अभियान में 98 आरोपी गिरफ्तार