न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में मास्टर प्लान कार्रवाई के दौरान आजाद चौक, जिला पुस्तकालय के बाहर तोड़ी गई दुकानों को आज रात गुपचुप तरीके से बनाने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए संबंधित दुकानदारों द्वारा जेसीबी की सहायता से नींव खुदाई का काम करवाया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान किसी ने नगर परिषद को इसकी सूचना दे दी।

नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने बताया कि मास्टर प्लान कार्रवाई के दौरान तोड़ी गई दुकानों में से किसी ने दुकान बनाने की तैयारी की थी, जिसे मौके पर नगर परिषद की टीम भेजकर रुकवा दिया गया है साथ ही सामान भी जप्त कर लिया गया है। आयुक्त मीणा ने बताया कि मौके से जेसीबी चालक व दुकानदार फरार हो गए थे जिन्हें शनिवार को इस बाबत नोटिस भिजवाया जाएगा।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि कोई भी दुकानदार बिना स्वीकृति के किसी भी तरह का निर्माण करने के लिए अधिकृत नहीं है। अवैध तरीके से किए जा रहे निर्माण को तुरंत प्रभाव से रुकवा दिया गया है।
- राजस्थान में निकाय अध्यक्षों का चुनाव पार्षद ही करेंगे, पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार : झाबर सिंह खर्रा
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कांग्रेस नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संगठन विस्तारित
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अधिवक्ता सतीश निमोरिया को 23 अगस्त को मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’
- पावटा के खेलना में श्रावण मास में गूंजा शिव महिमा का गुणगान
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के संजय आर्य बने अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
