न्यूज़ चक्र कोटपूतली। भारतीय जनता युवा मोर्चा जयपुर देहात (उत्तर) के जिलाध्यक्ष भगवान शर्मा ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कस्बे के मौहल्ला बड़ाबास निवासी पार्षद प्रतिनिधि मुखिया पायला (मुकेश कुमार गुर्जर) को जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया है।

उक्त नियुक्ति पर पायला ने प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, पार्टी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष भगवान शर्मा समेत आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पायला पिछले काफी लम्बे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। समय- समय पर पार्टी के धरने प्रदर्शन, बैठक समेत अन्य गतिविधियों में सक्रिय भुमिका निभाते है।
- दिसंबर के पहले सप्ताह में खुलेंगे पांच नए IPO, निवेशकों को मिलेगा पैसा लगाने का मौका
- कोटपूतली में कांग्रेस की उर्मिला देवी निर्विरोध उपप्रधान बनीं
- नीमराणा में उपप्रधान चुनाव के दौरान हंगामा, भाजपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच तीखी झड़प
- जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, 35 विद्यार्थियों को मिले ऊनी स्वेटर
- मैड़-कुंडला पंचायत समिति में कांग्रेस की मीनाक्षी देवी बनीं पहली प्रधान
