न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। सोमवार को लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल द्वारा सेवा सप्ताह ‘पंचानन’ के तहत गांधी जयंती के शुभ अवसर पर तकक्षिला पब्लिक स्कूल (हमजापुर) बहरोड़ में विश्व शांति रैली का आयोजन किया गया।

विश्व शांति रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर माँचल ग्राम तक निकाली गई। शांति रैली के माध्यम से शांति, जागरूकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। विश्व शांति रैली में शामिल स्कूल के विद्यार्थियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन राजकुमार जिंदल तथा कार्यक्रम संयोजक लायन कर्मवीर यादव, क्लब अध्यक्ष लायन प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, लायन महेंद्र शर्मा, लायन संजय यादव सहित सदस्य उपस्थित रहे।
अपने समाचार हमें व्हाट्सएप करें- 9887243320
- पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में 81.88 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल
- पंचायत चुनाव : खत्म हुआ इंतजार, देखिये कहां से कौन जीता
- दोपहर 3 बजे तक कोटपूतली में सर्वाधिक 67.34% मतदान, बानसूर दूसरे स्थान पर
- कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: 130 ग्राम पंचायतों में 969 दावेदार मैदान में, बारिश ने धीमी की मतदान की रफ्तार
- महंगाई की मार के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की रातें
