Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • सीएम निवास से आई खुशखबरी, व्यापारियों के चेहरों पर झलकी ‘खुशी’
  • Behror
  • Jaipur
  • Kotputli
  • National
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीएम निवास से आई खुशखबरी, व्यापारियों के चेहरों पर झलकी ‘खुशी’

News Chakra January 18, 2021
night curfew ended in Rajasthan
  • राजस्थान के 13 जिलों में आज से रात्रिकालीन कर्फ्यू हटेगा
  • मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोरोना समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला
  • सीएम गहलोत ने दी ट्वीट कर जानकारी

न्यूज चक्र, कोटपूतली। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने निवास पर आयोजित कोरोना समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला लिया है। एक लम्बे अंतराल के बाद राजस्थान में जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू को हटाने का निर्णय लिया गया है। व्यापारी वर्ग काफी समय से रात्रिकालीन कफ्यू को हटाने की मांग कर रहे थे।

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत प्रदेश भर में जारी नाइट कर्फ्यू को सरकार ने आज खत्म करने (night curfew ended in Rajasthan) का फैसला ले लिया है। सीएम आवास पर आयोजित कोरोना समीक्षा बैठक में खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाइट कर्फ्यू हटाने पर सहमति जता दी है। साथ ही अन्य पाबंदियों पर भी छूट देने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में खुद सीएम सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके जानकारी दी है। अब गृह विभाग इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा। साथ ही विभाग की ओर से इस संबंध में एसओपी भी जारी की जाएगी।

हेल्थ प्रोटोकॉल होगा जरूरी

आपको बता दें कि सोमवार को सीएम आवास पर हुई बैठक में कोरोना से जुड़े विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों से सलाह मशविरा करके सीएम गहलोत ने नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। इस फैसले में यह तय किया है कि चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में अब कोरोना के चलते लगी पाबंदियों को हटाया जाए। साथ ही सीएम ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि नाइट कर्फ्यू सहित सभी पाबंदियों को खत्म करने के साथ उन्हें हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करनी होगी

रात्री में पहले की तरह खुल सकेंगी दुकानें

आपको बता दें कि दिवाली के बाद जब प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही थी तो प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। लेकिन अब प्रदेश में रोज आने वाले केसेज की संख्या में गिरावट आई है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू (night curfew in Rajasthan) हटाने का फैसला ले लिया है। नाइट कर्फ्यू हटने से बाजारों को राहत मिलेगी। जयपुर सहित 13 जिलों कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नौगार, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर के शहरी इलाकों में अब बाजार पहले की तरह की खुल सकेंगे।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रघुनाथपुरा पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करवाने की मांग, चिकित्सा मंत्री को भेजे 101 पोस्टकार्ड
Next: अपराधी तब तक ही अपराध करता है, जब तक उसे छुपने की जगह मिलती- आईजी हवासिंह

Related Stories

image_editor_output_image1516286398-1775919234057155611533915593419.jpg
  • Shahpura

शाहपुरा: कीचड़ से गुजरी अंतिम यात्रा, लोगों ने कहा शर्म करे प्रशासन

Vikas Verma April 11, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-788705866-1776676685642805684165933168187.jpg
  • Top news

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जोरदार स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 20, 2026
image_editor_output_image-178863919-17766197861235092422515538269345.jpg
  • Top news

पावटा का भांकरी बना वीवीआईपी केंद्र: विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र के विवाह में जुटे प्रदेश के कई दिग्गज नेता

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image-752239588-17766180125334144196384591134954.jpg
  • Top news

पावटा में अक्षय तृतीया पर राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, संजी फूल बंगला झांकी

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image1210470792-17766163036439061705294005940019.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राधेश्याम कसाना बने ‘डॉक्टर’

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.