पावटा : युवक की मौत मामला, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिले के पावटा कस्बे में एक युवक द्वारा शुक्रवार अल सुबह फांसी लगाये जाने से मृत्यु होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रागपुरा निवासी अरुण सोनी (26) ने स्वयं के घर में फांसी लगा ली। जिसे परिजनों द्वारा पावटा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची प्रागपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। लेकिन मृतक के परिजनों ने पुलिस पर ही अनावश्यक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मृतक अरुण के परिजनों के मुताबिक विगत 31 दिसम्बर 2023 को हुए एक मोबाईल चोरी प्रकरण में पुलिस द्वारा मृतक अरुण सोनी को पूछताछ के नाम पर अनावश्यक रुप से प्रताड़ित किया जाना बताया गया, जिसके चलते उसने आत्म हत्या जैसा कदम उठाया।

घटना कि सूचना पर बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पावटा में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव लेने से इंकार करते हुए पावटा सीएचसी परिसर में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा। इधर प्रागपुरा थानाधिकारी राजवीर मीणा ने पुलिस पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।