कोटपूतली मर्डर का खुलासा, दो गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली में बुढ़ी के होटल के समीप 31 मई की रात इनोवा गाड़ी में सवार युवक को गोली मारी गई थी। कोटपूतली थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक बाल अपचारी है।

कोटपूतली मर्डर का खुलासा, दो गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार कोटपूतली थाना इलाके में रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों ने इनोवा गाड़ी को लूटने के इरादे से इनोवा सवार युवकों पर फायरिंग कर थी। जिसमें बाद में घायल संजय की दिनांक 05.06.2021 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि इनोवा गाडी को लूट के इरादे से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

कोटपूतली के एएसपी रामकुमार कस्वां ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मई की रात पूतली कट के पास स्थित होटल रिद्वीसिद्वी के सामने जयपुर से दिल्‍ली जाने वाली लाईन पर खड़ी इनोवा गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों को आरोपियों ने देशी कटटा दिखाकर धमकाया। जिसके कारण इनोवा गाडी में बैठे व्यक्ति गाड़ी को कोटपूतली पुलिया के नीचे भगाकर ले आए। इसके बाद बूढ़ी के होटल के समीप इनोवा में सवार संजय गाडी को रोक कर पेशाब कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने गाडी का साइड ग्लास तोड़ कर गाड़ी को लूटने की कोशिश की। इसी दौरान गाडी में बैठा दूसरा व्यक्ति संजय को गाड़ी में बैठा कर गाडी को चलाने लगा। आरोपियों ने जब देखा कि इनोवा गाड़ी को लूटने में वे विफल हो गए हैं तो उन्होंने दौड़ती गाड़ी में पीछे से फायर कर दिया। गोली इनोवा में पीछे बैठे संजय को जा लगी और इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई।

मामले में अनुसंधान करते हुए कोटपूतली थाना पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक नाबालिग है, साथ ही 2 लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।