WPL 2024 | शेफाली की धुंआधार बल्लेबाजी ने उड़ाया गुजरात जाइंट्स का गर्दा, जीत दर्ज कर सबसे पहले फाइनल…

Shefali Verma

शेफाली वर्मा (डिजाइन फोटो)

Loading

नई दिल्ली: शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के 37 गेंद में 71 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League, WPL 2024) के मैच में बुधवार को गुजरात जाइंट्स (Gujarat Giants) को सात विकेट से हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया। शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स ने अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर गुजरात जाइंट्स को नौ विकेट पर 126 रन पर रोक दिया था। जवाब में उसने यह लक्ष्य 13 . 1 ओवर में बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। 

रविवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। दिल्ली के लिये शेफाली ने अपनी पारी में पांच छक्के और सात चौके लगाये। उसने सिर्फ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया । जेमिमा रौड्रिग्स 38 रन बनाकर नाबाद रही।  इससे पहले गुजरात का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और चौथे ही ओवर में उसे दो बल्लेबाज 12 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान बेथ मूनी पहले ही ओवर में खाता खोने बिना काप की गेंद पर आउट हुई। 

ऐसा रहा खेल 

भारती फुलमाली के 36 गेंद पर 42 रन और कैथरीन ब्राइस की नाबाद 28 रन की पारी नहीं होती तो गुजरात का स्कोर और खराब होता। दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी मरियाने काप ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये। शिखा पांडे और मिन्नू मनी को भी दो दो विकेट मिले। डी हेमलता (चार) को जेस जोनासेन ने बोल्ड किया। वहीं लौरा वोल्वार्ट (सात) को काप ने पवेलियन भेजा। पांचवें ओवर में गुजरात के तीन बल्लेबाज पवेलियन में थे जब स्कोर बोर्ड पर 16 रन टंगे थे। 

यह भी पढ़ें

आस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी एशले गार्डनर (12) और फोबे लिचफील्ड (21) ने पारी को आगे बढाने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिये 23 रन जोड़े। आफ स्पिनर मनी ने गार्डनर को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। नौवे ओवर में गुजरात का स्कोर चार विकेट पर 39 रन था । मनी की गेंद पर राधा यादव ने लिचफील्ड का शानदार कैच लपका । पांच विकेट 11वें ओवर में 48 रन पर गिरने के बाद फुलमाली और ब्राइस ने पारी को संभालने की कोशिश की और 68 रन जोड़े । 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।