Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Paris Olympics 2024 | पेरिस ओलंपिक में शरत कमल होंगे भारत के ध्वजवाहक, दल की अगुवाई करेंगी मैरीकॉम
  • SPORTS

Paris Olympics 2024 | पेरिस ओलंपिक में शरत कमल होंगे भारत के ध्वजवाहक, दल की अगुवाई करेंगी मैरीकॉम

News Chakra March 21, 2024

Sharath Kamal will be India's flag bearer in Paris Olympics, Mary Kom will lead the team

मैरी कॉम और शरत कमल (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: अनुभवी टेबल टेनिस (Table Tennis) खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन शरत कमल (Sharath Kamal) इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) खेलों में भारत के ध्वजवाहक होंगे, जबकि दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम (Mary Kom) को गुरुवार को देश के दल का प्रमुख (शेफ डी मिशन) नियुक्त किया गया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने यह घोषणा करते हुए बयान में कहा कि यह 41 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ‘ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करते समय हमारे दल की एकता और भावना का प्रतीक है।’ छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम के साथ शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले शिवा केशवन को भारतीय दल का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है।

आईओए ने कहा,‘‘मैरीकॉम का खेलों के प्रति समर्पण और प्रेरणादायी यात्रा ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के लिए स्वाभाविक पसंद बनाती है। केशवन के पास अपार अनुभव तथा टीम प्रबंधन के साथ काम करने का ज्ञान है।” ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग निशानेबाजी रेंज में भारतीय टीम का संचालन करेंगे। ओलंपिक में निशानेबाजी रेंज मुख्य स्थल से काफी दूर है। 

यह भी पढ़ें

भारत पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में अपनी सबसे बड़ी टीम भेजेगा क्योंकि देश अभी तक 19 कोटा स्थान हासिल कर चुका है। बयान में कहा गया है, ‘‘ये नियुक्तियां अनुभव, विशेषज्ञता और नेतृत्व कौशल को देखकर की गई हैं जो वैश्विक मंच पर हमारे खिलाड़ियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देगी।”

आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने इन नियुक्तियों के संबंध में कहा,‘हम पेरिस ओलंपिक खेलों में हमारे दल का नेतृत्व करने के लिए अधिकारियों की इतनी प्रतिष्ठित और क्षमतावान टीम पाकर बहुत खुश हैं। खेलों में उनकी विशेषज्ञता, समर्पण और जुनून निश्चित तौर पर हमारे खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024 | IPL से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, एडम ज़म्पा हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर
Next: IPL 2024, CSK vs RCB | आज से शुरू होगा IPL का रोमांच…नए कप्तान ऋतुराज के साथ बेंगलुरु के खिलाफ धमा…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.