Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Cheating Case | हार्दिक पंड्या के सौतेले भाई वैभव को बड़ा झटका, आदालत ने बढ़ाई पुलिस रिमांड
  • SPORTS

Cheating Case | हार्दिक पंड्या के सौतेले भाई वैभव को बड़ा झटका, आदालत ने बढ़ाई पुलिस रिमांड

News Chakra April 16, 2024
Cheating-Case-हार्दिक-पंड्या-के-सौतेले-भाई-वैभव-को.jpg

Vaibhav Pandya And Hardik Pandya Fraud case

हार्दिक पंड्या और वैभव पंड्या (सौजन्य: X)

मुंबई की एक अदालत ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के सौतेले भाई वैभव की पुलिस हिरासत 19 अप्रैल तक बढ़ा दी। वैभव पंड्या पर साझेदारी वाले एक उद्यम के जरिये हार्दिक और क्रुणाल से चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Loading

मुंबई: मुंबई (Mumbai) की एक अदालत ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) के सौतेले भाई वैभव (Vaibhav Pandya) की पुलिस हिरासत 19 अप्रैल तक बढ़ा दी। वैभव पंड्या पर साझेदारी वाले एक उद्यम के जरिये हार्दिक और क्रुणाल से चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी (Fraud) करने का आरोप है। वैभव की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उससे और पूछताछ करने के लिए उसकी हिरासत की अवधि बढ़ाने का अदालत से अनुरोध किया। क्रिकेटर बंधुओं के साथ चार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने को लेकर वैभव (37) को आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक भयादोहन, आपराधिक साजिश, फर्जीवाड़े के आरोपों और भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, वैभव ने अदालत को बताया कि यह एक पारिवारिक मामला है और गलतफहमी के चलते मुकदमा दायर किया गया। पुलिस के अनुसार, क्रिकेटर बंधुओं ने वैभव के साथ मिलकर मुंबई में एक साझेदारी फर्म स्थापित की थी और 2021 में पॉलीमर का कारोबार शुरू किया था।

पुलिस ने कहा था कि हार्दिक और क्रुणाल, दोनों में से प्रत्येक ने उद्यम में साझेदारी की शर्तों के अनुसार 40.40 प्रतिशत निवेश किया और शेष 20 प्रतिशत पूंजी वैभव ने निवेश की। शर्तों के अनुसार, वैभव को कारोबार के रोजमर्रा के कामकाज को देखना था और लाभ को निवेश के अनुपात में वितरित किया जाना था। यह आरोप है कि वैभव ने क्रिकेटर बंधुओं को सूचित किये बिना यही कारोबार करने वाली एक अन्य कंपनी स्थापित की, इस तरह साझेदारी की शर्त का उल्लंघन किया गया।

नयी कंपनी स्थापित किये जाने के साथ, मूल साझेदारी फर्म के लाभों के कथित तौर पर घटने से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस अवधि के दौरान, वैभव ने लाभ में अपनी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़ा कर कथित तौर पर 33 प्रतिशत कर ली और हार्दिक एवं उनके भाई को नुकसान पहुंचाया। वैभव ने साझेदारी वाली कंपनी के खाते से करीब एक करोड़ रुपये अपने बैंक खाते में भेजे थे।

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Derek Underwood Passed Away | इंग्लैंड के पूर्व घातक स्पिनर डेरेक अंडरवुड का निधन, 78 साल में ली आखि…
Next: चुनाव के शोर में कोटपूतली प्रशासन भूला कोटपूतली स्थापना दिवस

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.