राशन डीलर्स ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में लाभांवित पात्रों की ई- केवाईसी करने में जताई असमर्थतता

राशन डीलर्स फेडरेशन ने प्रमुख शासन सचिव खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के नाम दिया ज्ञापन!

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवारों की ई-केवाईसी राशन डीलर्स से कराए जाने का विरोध प्रदेश भर में मुखर होता जा रहा है। इसी कड़ी में कोटपूतली के ऑल इंडिया उचित मूल्य दुकान डीलर्स फेडरेशन ने तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार गुर्जर के नेतृत्व में प्रमुख शासन सचिव खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के नाम जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

राशन डीलर्स ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में लाभांवित पात्रों की ई- केवाईसी करने में जताई असमर्थतता

ज्ञापन में राशन डीलर्स ने बताया कि हमें प्राधिकार पत्र में केवल खाद्यान्न वितरण का काम किया जाना होता है। खाद्य सुरक्षा में चयनित पत्रों की ई- केवाईसी करने में हम असमर्थ हैं। यह हम पर अतिरिक्त कार्यभार है जिसका हमें पारिश्रमिक भी नहीं दिया जा रहा व पिछले 7 माह का बकाया कमीशन भी भुगतान नहीं हुआ है।

इस मौके पर हरिश सैनी, हंसराज पायला, कृष्ण कुमार सैनी, ललित शर्मा, अशोक सेहरा, विजय रावत, योगेश कुमार सहित राशन डीलर्स मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।