कोटपूतली : सरसों के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने बुलाई एफएसएल टीम

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पनियाला थाना क्षेत्र में पनियाला गांव के समीप एक सरसों के खेत में युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव पर धारदार हथियार के निशान हैं। मौके पर पहुंची पनियाला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोटपूतली : सरसों के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने बुलाई एफएसएल टीम

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के देवनारायण मंदिर के समीप एक सरसों के खेत में गांव के ही एक युवक का शव मिला है। शव पर धारदार हथियार के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पनियाला थाना पुलिस ने मृतक के शव को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है, और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल टीम को सूचना दी है। पुलिस का कहना है की टीम के द्वारा साक्ष्य जुटाने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।

कोटपूतली : सरसों के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने बुलाई एफएसएल टीम

इधर लोगों को जैसे ही खेत में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली, सनसनी का माहौल हो गया। मृतक की पहचान पनियाला गांव के ही युवक के रूप में हुई है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।