Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • खाकी को ‘चौधराहट’ पसंद, जनता लगा रही है खुले आरोप !
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

खाकी को ‘चौधराहट’ पसंद, जनता लगा रही है खुले आरोप !

News Chakra April 29, 2022
Screenshot_20220429-201358_Video Player

न्यूज़ चक्र @ कोटपूतली। जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल आज क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान एसपी मनीष अग्रवाल ने पनियाला थाना का निरीक्षण किया और थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्र व सुरक्षा सखियों से एक बैठक कर वार्ता की। इस दौरान गोनेडा, बखराना, करवास व आसपास से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखनी चाही, लेकिन एसपी साहब अलग ही तरह की थ्योरी देकर चले गए।

खाकी को 'चौधराहट' पसंद, जनता लगा रही है खुले आरोप !

बैठक के दौरान बखराना से आए एक किसान ने गुहार लगाई कि क्षेत्र में किसानों को ठगने के लिए ‘सरसों ठग’ घूम रहे हैं, और वह खुद व अन्य ग्रामीण उनके शिकार हो रहे हैं कृपया उनको पकड़ा जाए। लेकिन एसपी साहब ने किसान को अलग ही थ्योरी बताई कि यह सब अपने लालच की वजह से हो रहा है, साथ ही किसान से कहा ‘हम तो केवल चौधराहट ही करते हैं। अगर महिलाएं काम संभाल रही होती तो ऐसा नहीं होता।’ वहीं मीटिंग में करवास से आई एक सुरक्षा सखी ने गांव में अवैध शराब ठेके की बात उठाई और कहा कि प्लीज एसपी सर शराब विक्रेताओं पर थोड़ी तो लगाम लगाईए इस तरह 24 घण्टे शराब की खुले आम बिक्री थोड़ी ही कर सकते है। बच्चों व महिलाओं पर इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है। इस पर एसपी साहब के बगल में बैठी डीवाईएसपी संध्या यादव ने महिला को इशारे से टोका और फिर एसपी साहब भी सिर्फ मुस्कुरा दिए। यह सब देखकर तो यही कहा जा सकता है कि ‘ SP साहब भी ‘चौधराहट’ ही करने ही आये थे।

खाकी को 'चौधराहट' पसंद, जनता लगा रही है खुले आरोप !

वहीं थाने का निरीक्षण के दौरान SP साहब अपने ही स्टाफ पर गुस्सा होते नजर आये। जहा थाने में जगह- जगह वायरिंग फैली पड़ी थी। वहीं कभी थाने के निर्माण के दौरान होद खोदा गया था वो भी खुले में नजर आया। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभवाना बनी रहती है। वहीं थाने के कक्षों के निरीक्षण के दौरान भी कई खामियां पाई गई। जिन पर खुद ASP विधा प्रकाश व DYSP संध्या यादव सफाई देते नजर आये।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुंह से लगातार बदबू आना भी लिवर खराबी का संकेत
Next: KOTPUTLI : 15 दिन से लोग पेयजल को तरस रहे, अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ रहे ‘लापरवाही का पल्ला’

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-2051038346-17750708049238926607130583835428.jpg
  • Top news

पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1323056974-1775069997728944852760556244765.jpg
  • Top news

पावटा में सैन समाज की बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image432182097-17750696453601658951165139455227.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी भक्तिरस की धुन, मेले व कुश्ती दंगल के भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.