Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • KOTPUTLI : 15 दिन से लोग पेयजल को तरस रहे, अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ रहे ‘लापरवाही का पल्ला’
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

KOTPUTLI : 15 दिन से लोग पेयजल को तरस रहे, अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ रहे ‘लापरवाही का पल्ला’

News Chakra May 2, 2022
20220502_084639

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली के सरकारी विभागों में आपसी तालमेल का अभाव आमजन के लिए सिरदर्द बन पड़ा है। कोटपूतली के बानसूर रोड पर करीब 5000 की आबादी पिछले 15 दिन से पेयजल को तरस रही है और अधिकारी हैं कि एक दूसरे विभाग पर बात डाल कर इतिश्री कर रहे हैं। समस्या से त्रस्त लोगों ने आज अलवर सिकर स्टेट हाईवे जाम कर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे कोटपूतली थाना पुलिस के थाना अधिकारी सवाई सिंह ने समझाइश करने की भरसक कोशिश की लेकिन लोग नगर परिषद अधिशासी अधिकारी व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। करीब 4 घंटे चले इस हंगामे के बीच जब नगर परिषद व जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई.

KOTPUTLI : 15 दिन से लोग पेयजल को तरस रहे, अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ रहे 'लापरवाही का पल्ला'
KOTPUTLI : 15 दिन से लोग पेयजल को तरस रहे, अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ रहे 'लापरवाही का पल्ला'

दरअसल नगर परिषद के द्वारा यहां बानसूर रोड पर नाला निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य के दौरान जलदाय विभाग की पाइप लाइन टूट गई और इसके बाद समस्या इतनी गहरी हो गई कि पिछले 15 दिन से लोगों के घरों में पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है।

KOTPUTLI : 15 दिन से लोग पेयजल को तरस रहे, अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ रहे 'लापरवाही का पल्ला'

घोर लापरवाही – कॉलोनी का आवागमन भी बंद, पानी का टैंकर भी नहीं जा सकता

नगर परिषद द्वारा बानसूर रोड पर नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही का अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं कि नाला खुदाई के दौरान कॉलोनी में आने जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। जिसके कारण अब कॉलोनी में पानी का टैंकर भी नहीं जा सकता और लोगों को बाल्टियों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऐसे में यह दर्द और गहरा जाता है जब यह समस्या पिछले 15 दिन से ज्यों की त्यों हों और अधिकारी टस से मस ना हो रहे हों। खुद जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अनिल जाखड़ का कहना है कि हमने नगर पालिका को कई बार लिखित में दे दिया है बार-बार आग्रह कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका के अधिकारी टस से मस नहीं हो रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों की समझाइश पर जनता के तेवर नरम, लेकिन कहा समाधान जरूरी

हंगामे के बीच भाजपा नेता मुकेश गोयल व पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना भी मौके पर पहुंचे, और लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। भाजपा नेता मुकेश गोयल ने नगर परिषद पर आरोप लगाया है कि नगर परिषद में गैर सरकारी व्यक्ति भी काम कर रहे हैं और वह जनता के बीच जाकर उन्हें धमका रहे हैं साथ ही नगर परिषद की उदासीनता के चलते जनता परेशान हो रही है। पूर्व संसदीय सचिव ने भी नगर परिषद द्वारा आम जनता को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।

KOTPUTLI : 15 दिन से लोग पेयजल को तरस रहे, अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ रहे 'लापरवाही का पल्ला'

वहीं पीड़ित सुरेश कुमार ने आरोप लगाया है कि नाले को जबरन दूसरी ओर घुमाया गया है और उसकी वजह से ही पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई जिससे 5000 की आबादी को समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा फिलहाल मौके पर शांति है और अधिकारियों ने कल तक समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।

KOTPUTLI : 15 दिन से लोग पेयजल को तरस रहे, अधिकारी एक-दूसरे पर झाड़ रहे 'लापरवाही का पल्ला'

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: खाकी को ‘चौधराहट’ पसंद, जनता लगा रही है खुले आरोप !
Next: Kotputli: अधिकारी के कमरे के बाहर, धूप में तप रहा परिवार, जानिए क्यों ?

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-2051038346-17750708049238926607130583835428.jpg
  • Top news

पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1323056974-1775069997728944852760556244765.jpg
  • Top news

पावटा में सैन समाज की बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image432182097-17750696453601658951165139455227.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी भक्तिरस की धुन, मेले व कुश्ती दंगल के भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.